हंटरगंज के बलुरी में चार दिन बाद कुएं से मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

बलुरी गांव में मृतक बाबूलाल दास के घर के बाहर एकत्रित भीड़.

Hunterganj News: झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के बलुरी गांव में चार दिन से लापता युवक बाबूलाल दास का शव कुएं से बरामद हुआ. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि युवक के शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं मिले. उसने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है.

विज्ञापन

चतरा से दीनबंधू की रिपोर्ट

Hunterganj News: मिली जानकारी के अनुसार, हंटरगंज थाना क्षेत्र के बलुरी गांव में चार दिनों से लापता युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में कुएं से बरामद हुआ. घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

घर से आधा किमी दूर कुएं से मिला शव

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 40 वर्षीय बाबूलाल दास के रूप में की गई है. उनका शव घर से करीब आधा किलोमीटर दूर पत्थलटोली के पास स्थित एक कुएं में तैरता हुआ मिला. बुधवार को स्थानीय लोगों ने कुएं में शव देखा और इसकी सूचना तत्काल हंटरगंज थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया. परिजनों ने मौके पर ही शव की पहचान बाबूलाल दास के रूप में की.

मजदूरी के लिए निकले थे, नहीं लौटे घर

बताया जाता है कि बाबूलाल दास 8 फरवरी की सुबह मजदूरी के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे. काफी इंतजार के बाद परिजनों ने अपने स्तर पर खोजबीन शुरू की, परंतु उनका कोई पता नहीं चला. आखिरकार मंगलवार को परिजनों ने हंटरगंज थाना में गुमशुदगी की लिखित सूचना दर्ज कराई थी. इसके एक दिन बाद ही युवक का शव कुएं से बरामद हुआ.

ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चा

घटना को लेकर गांव में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. ग्रामीणों का अनुमान है कि संभवतः युवक रात के अंधेरे में घर लौटते समय नशे की हालत में कुएं में गिर गया होगा. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

इसे भी पढ़ें: बड़कागांव पहुंचे मॉरीशस के पूर्व उप प्रधानमंत्री की बेटी-दामाद, रांची एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया है. सब इंस्पेक्टर नितेश कुमार प्रसाद ने बताया कि युवक के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू से मामले की बारीकी से जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच में जुटी है.

इसे भी पढ़ें: पतरातू में अतिक्रमण पर फिर चला बुलडोजर, प्रशासन का अभियान जारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola