सिविल कोर्ट के बाद अब रांची समाहरणालय को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस छावनी बना डीसी ऑफिस

Updated:
विज्ञापन

रांची डीसी ऑफिस में तलाशी करती डॉग स्क्वॉड की टीम.

Ranchi Bomb Threat: झारखंड की राजधानी रांची में सिविल कोर्ट के बाद समाहरणालय (डीसी ऑफिस) को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन ने परिसर को पुलिस के जवानों को तैनात कर दिया है. डॉग स्क्वॉड से तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया है. इससे पहले रांची सिविल कोर्ट और पटना सिविल कोर्ट को भी उड़ाने की धमकी दी जा चुकी है.

विज्ञापन

Ranchi Bomb Threat: राजधानी रांची में सिविल कोर्ट को मिली धमकी के बाद अब समाहरणालय यानी डीसी ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. यह धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

ई-मेल से मिली धमकी, मचा हड़कंप

जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी सक्रिय हो गए. डीसी ऑफिस परिसर में तत्काल सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. कार्यालय में मौजूद कर्मियों और आम लोगों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई.

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ परिसर

एहतियातन पूरे समाहरणालय परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया. बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई. आने-जाने वालों की सघन जांच शुरू कर दी गई है.

डॉग स्क्वॉड से ली जा रही मदद

बम की आशंका को देखते हुए डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया. परिसर के हर कोने की गहन तलाशी ली जा रही है. फिलहाल पुलिस ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

6 फरवरी को दी गई थी सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी

इससे पहले 6 फरवरी को रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. यह धमकी सिविल कोर्ट के आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजी गई. मेल मिलते ही कोर्ट प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद रांची पुलिस तुरंत हरकत में आ गईं.

इसे भी पढ़ें: पतरातू में अतिक्रमण पर फिर चला बुलडोजर, प्रशासन का अभियान जारी

पटना सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी

रांची में समाहरणालय को बम से उड़ाने की धमकी से पहले बिहार की राजधानी पटना में भी सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई है. 24 घंटे में दूसरी बार कोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई है. यह धमकी भी ई-मेल के जरिए भेजी गई है. इससे, प्रशासनिक स्तर पर पूरे पटना में हड़कंप मचा हुआ है.

इसे भी पढ़ें: हंटरगंज के बलुरी में चार दिन बाद कुएं से मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola