Jamshedpur News : सालगाझड़ी के पास भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा व बोर्ड-बैनर को किया क्षतिग्रस्त

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 29 Sep 2025 12:12 AM

विज्ञापन

Jamshedpur News : सालगाझड़ी फ्लाई ऐश पौंड के पास शनिवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा व पोस्टर-बैनर को क्षतिग्रस्त कर दिया है.

विज्ञापन

बिरसा मुंडा आदिवासी कल्याण ट्रस्ट सोमवार को टेल्को थाना में दर्ज करायेंगे मामला

Jamshedpur News :

सालगाझड़ी फ्लाई ऐश पौंड के पास शनिवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा व पोस्टर-बैनर को क्षतिग्रस्त कर दिया है. प्रतिमा के सामने बनाये गये ढांचे व बगल की झोपड़ी को रड व बांस आदि मारकर तोड़ दिया गया है. रविवार की सुबह जब बिरसा मुंडा आदिवासी कल्याण ट्रस्ट के सदस्यों को इसकी जानकारी मिली, तो वे अन्य पदाधिकारियों के साथ प्रतिमा स्थल पर पहुंचे. इस घटना को लेकर बिरसा मुंडा आदिवासी कल्याण ट्रस्ट के सदस्यों ने आक्रोश प्रकट किया है.

आदिवासी सुरक्षा परिषद जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष सह बिरसा मुंडा आदिवासी कल्याण ट्रस्ट के राम सिंह मुंडा ने बताया कि शनिवार की रात को करीब 11 बजे असामाजिक तत्वों ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा को आंशिक क्षतिग्रस्त किया है. साथ ही बोर्ड, बैनर आदि स्ट्रैक्चर को पूरी तरह से तोड़ दिया है. उन्होंने कहा कि अपनी ट्रस्ट की ओर से सोमवार को टेल्को थाना में जाकर लिखित शिकायत करेंगे. 18 जनवरी 2025 को भी असामाजिक तत्वों के द्वारा पूजा स्थल व लगभग 100 फलदार पेड़ पौधे को नष्ट कर दिया गया था. जिला प्रशासन से असामाजिक तत्वों पर लगाम कसने की मांग की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola