Jamshedpur News : पश्चिम हलुदबनी में फोर्स लगाकर शुरू कराया गया पंचायत भवन का निर्माण कार्य

Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur News : पश्चिम हलुदबनी में फोर्स लगाकर शुरू कराया गया पंचायत भवन का निर्माण कार्य

परसुडीह पश्चिम हलुदबनी पंचायत के बागानटोला तालाब के समीप सरकारी जमीन पर प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन, बीडीओ सुमित प्रकाश, सीओ-मनोज कुमार की उपस्थिति में भारी संख्या में फोर्स की तैनाती कर पंचायत भवन का निर्माण कार्य शुरू कराया गया.

विज्ञापन

पंचायत भवन निर्माण का कुछ लोग लगातार कर रहे थे विरोध, कई दफा वार्ता भी हुई थी

भारी संख्या में फोर्स की तैनाती होने से विरोध करने वाले लोग नहीं आये सामने

प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन, बीडीओ-सुमित प्रकाश व सीओ-मनोज कुमार भी मौके पर थे मौजूद

Jamshedpur News :

परसुडीह पश्चिम हलुदबनी पंचायत के बागानटोला तालाब के समीप सरकारी जमीन पर प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन, बीडीओ सुमित प्रकाश, सीओ-मनोज कुमार की उपस्थिति में भारी संख्या में फोर्स की तैनाती कर पंचायत भवन का निर्माण कार्य शुरू कराया गया. फोर्स की तैनाती की वजह से योजना का विरोध करने वाले लोग सामने नहीं आये. पश्चिम हलुदबनी मौजा के खाता संख्या-1000 व प्लॉट संख्या 1575 में भूमि को जेसीबी लगातार समतल कर पंचायत भवन का निर्माण कार्य शुरू किया गया.

मुखिया के द्वारा पंचायत भवन निर्माण के लिए विगत 7 वर्षों से लगातार प्रयास किया जा रहा था. लेकिन हर बार कुछ लोगों के द्वारा विवाद खड़ा कर काम बाधित कर दिया जाता था. बीडीओ व सीओ की अगुवाई में करीब पांच बार बैठक कर विवाद के समाधान का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं बनी. अंतत: जिला प्रशासन को पंचायत भवन निर्माण कार्य को धरातल पर उतारने के लिए कड़ा कदम उठाना पड़ा. उन्हें फोर्स उतारकर पंचायत भवन का निर्माण कार्य शुरू कराना पड़ा. इस दौरान मुखिया सुमन सिरका, पूर्व मुखिया खत्री सिरका, कनीय अभियंता विजय भूषण, पंचायत समिति सदस्य-आरती करूआ, वार्ड सदस्य- राजेश गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद थे.

कोट …

पंचायत भवन का निर्माण सरकारी भूमि पर हो रहा है. बावजूद इसके कुछ लोगों द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा था. इस वजह से फोर्स लगाकर पंचायत भवन का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है. निर्माण कार्य बाधित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

मनोज कुमार, अंचलाधिकारी, जमशेदपुर अंचल

.

विज्ञापन
Rajesh Singh

लेखक के बारे में

By Rajesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola