SIR फॉर्म जमा करने को बचे सिर्फ 2 दिन, 14.35 लाख फॉर्म हुए पूरे

Updated:
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

जमशेदपुर में एसआइआर 2026 के तहत गणना प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई है. समय पर फॉर्म न भरने पर मतदाता सूची से नाम कट सकता है, आज ही जमा करें.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

पूर्वी सिंहभूम जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर 2026) के तहत गणना प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि अब करीब आ गयी है. प्रपत्र जमा करने के लिए केवल 2 दिन शेष रह गये हैं. इसकी अंतिम तारीख 29 जुलाई निर्धारित की गयी है.

जिन मतदाताओं ने अब तक अपना गणना प्रपत्र जमा नहीं किया है, वे जल्द से जल्द फॉर्म भरकर अपने बीएलओ को सौंप दें. तय समय पर प्रपत्र जमा नहीं करने पर 5 अगस्त को जारी होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम शामिल होने में परेशानी हो सकती है.

पूर्वी सिंहभूम जिले में एसआइआर के तहत डिजिटलाइजेशन का काम 98.03 प्रतिशत पूरा हो चुका है. अब तक 14.35 लाख से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटलाइजेशन किया जा चुका है.

छह विधानसभा क्षेत्रों में डिजिटलाइजेशन की स्थिति

बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में 2,41,171 मतदाताओं में से 96.66 प्रतिशत प्रपत्रों का डिजिटलाइजेशन पूरा हो चुका है. घाटशिला में 2,53,663 मतदाताओं का 94.45 प्रतिशत, पोटका में 3,16,192 मतदाताओं का 95.67 प्रतिशत और जुगसलाई में 3,62,485 मतदाताओं का 93.35 प्रतिशत डिजिटलाइजेशन हुआ है.

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में कुल 3,41,113 मतदाताओं में से 96.88 प्रतिशत और जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 3,92,603 मतदाताओं में से 96.33 प्रतिशत प्रपत्रों का डिजिटलाइजेशन पूरा किया जा चुका है.


विज्ञापन
अशोक झा

लेखक के बारे में

By अशोक झा

अशोक कुमार झा प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनके पास 20 वर्षों से अधिक का एक लंबा, समृद्ध और विविधतापूर्ण अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola