21 हजार वेतन में दे रहे सेवा, आयुष डॉक्टरों ने मांगा नियमित चिकित्सकों के बराबर वेतन

Updated:
विज्ञापन

विधायक को ज्ञापन सौंपते डॉक्टर | Prabhat Khabar Network

झारखंड में अनुबंध आयुष चिकित्सकों ने समान वेतन की मांग को लेकर विधायक सरयू राय को ज्ञापन सौंपा. जानिए पूरी खबर और डॉक्टरों की प्रमुख मांगें.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

आपके शहर में

विज्ञापन

ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ ग्रेजुएट्स ऑफ इंटीग्रेटेड मेडिसिन (एआइओजीआइएम) के रामगढ़ ब्रांच ने विधायक सरयू राय को मानगो स्थित गांधी मैदान में एक ज्ञापन सौंपा. इसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत अनुबंध आयुष चिकित्सकों को नियमित आयुष चिकित्सकों के समान वेतनमान देने की मांग की गयी है.

समान काम के बावजूद वेतन में अंतर का उठाया मुद्दा

रामगढ़ ब्रांच के अध्यक्ष डॉ ऋतुराज सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को बताया कि झारखंड में अनुबंध आयुष चिकित्सक लंबे समय से सेवा दे रहे हैं, लेकिन उन्हें नियमित आयुष चिकित्सकों के बराबर वेतनमान नहीं मिल रहा है. समान कार्य करने के बावजूद वेतन में असमानता उचित नहीं है.

उन्होंने ज्ञापन में योजना सह वित्त विभाग के 7 जनवरी 2021 के पत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि नियमित आयुष चिकित्सकों और एलोपैथिक चिकित्सकों के वेतन में समानता को उचित माना गया है. डॉ रीना आजमी ने बताया कि आयुष डॉक्टरों को 21 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलता है, जो काफी कम है. उन्होंने विधायक से इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार के समक्ष उनकी मांग रखने का आग्रह किया.

सरकार तक मांग पहुंचाने की अपील

ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य), अभियान निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन तथा वित्त विभाग को भी भेजी गयी है. इस दौरान डॉ हिदायत, डॉ शहबाज, डॉ निगार तरन्नुम, डॉ उदय प्रकाश, डॉ अर्चना सिंह, डॉ सविता कौसर, डॉ मुंडा, डॉ राजेश, डॉ संजीव, डॉ पंकज शर्मा, डॉ एस झा, डॉ प्रशांत, डॉ मिंटू, डॉ नमिता झा, डॉ किरण सहित अन्य लोग उपस्थित थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola