Jamshedpur News : 20 सितंबर को जमशेदपुर आएंगी रेणुका पुंडरिक गोस्वामी, साकची में होगा खास कार्यक्रम, एंट्री फ्री

Updated:
विज्ञापन

रेणुका पुंडरिक गोस्वामी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमशेदपुर में 20 सितंबर को निमाई पाठशाला एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है, जिसमें रेणुका पुंडरिक गोस्वामी शामिल होंगी. यह कार्यक्रम बच्चों और युवाओं के लिए मोटिवेशनल टॉक, हरिनाम संकीर्तन और प्रश्नोत्तर सत्र का अनुभव प्रदान करेगा.

विज्ञापन

जमशेदपुर: निमाई पाठशाला की ओर से 20 सितंबर को जमशेदपुर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इसमें रेणुका पुंडरिक गोस्वामी शामिल होंगी. कार्यक्रम का आयोजन साकची स्थित राजेंद्र विद्यालय ऑडिटोरियम में दोपहर दो बजे से किया जायेगा. कार्यक्रम में बच्चों और युवाओं के लिए मोटिवेशनल टॉक के साथ हरिनाम संकीर्तन, सवाल-जवाब सत्र और मीट एंड ग्रीट का आयोजन होगा.

विज्ञापन

बच्चों और युवाओं के लिए होगा खास सेशन

निमाई पाठशाला की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को पढ़ाई और किताबों से आगे जीवन में काम आने वाली सीख से जोड़ना है. कार्यक्रम में मोटिवेशनल टॉक के दौरान युवाओं से जुड़े विषयों पर बातचीत होगी. इसके साथ ही सवाल-जवाब सत्र में प्रतिभागियों को संवाद का मौका मिलेगा.

हरिनाम संकीर्तन के साथ आध्यात्मिक माहौल

कार्यक्रम में हरिनाम संकीर्तन भी होगा. आयोजकों के अनुसार, मोटिवेशनल सेशन के साथ कार्यक्रम में आध्यात्मिक अनुभव भी देखने को मिलेगा. वहीं, मीट एंड ग्रीट के दौरान लोग रेणुका पुंडरिक गोस्वामी से मिलने का अवसर भी पा सकेंगे.

कार्यक्रम की जानकारी

  • तारीख: 20 सितंबर
  • समय: दोपहर 2 बजे से
  • स्थान: राजेंद्र विद्यालय ऑडिटोरियम, साकची, जमशेदपुर
  • एंट्री: नि:शुल्क
  • रजिस्ट्रेशन: जरूरी नहीं

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं है. हालांकि, सीटें सीमित हैं. ऐसे में लोगों से समय पर पहुंचने की अपील की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola