रात के अंधेरे में टाटा स्टील में बड़ी साजिश! 4.5 लाख का फेरो नायोबियम लेकर भागने वाले थे, ऐसे बचा माल

Updated:
विज्ञापन

जब्त फेरो नायोबियम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

टाटा स्टील में एक बार फिर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश नाकाम कर दी गई है. देर रात सुरक्षा विभाग की सक्रियता से 4.5 लाख रुपये का फेरो नायोबियम जब्त किया गया है. इस घटना में शामिल संदिग्ध अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए.

विज्ञापन

जमशेदपुर: टाटा स्टील के सुरक्षा विभाग की सतर्कता से कंपनी परिसर से कीमती सामग्री चोरी करने की कोशिश नाकाम हो गयी. सुरक्षा टीम ने गुरुवार देर रात कार्रवाई करते हुए करीब 175 किलोग्राम फेरो नायोबियम बरामद किया. बरामद सामग्री की अनुमानित बाजार कीमत करीब 4.5 लाख रुपये बतायी जा रही है. सुरक्षा टीम की कार्रवाई के दौरान चोरी में शामिल संदिग्ध अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले.

विज्ञापन

गुप्त सूचना मिलते ही सुरक्षा टीम ने की घेराबंदी

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात करीब पौने दो बजे टाटा स्टील सुरक्षा विभाग को सूचना मिली कि कुछ लोग कंपनी परिसर से कीमती सामग्री बाहर ले जाने की कोशिश में हैं. सूचना मिलते ही सुरक्षा कर्मियों की टीम सक्रिय हो गयी और संबंधित क्षेत्र में घेराबंदी कर दी. टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू किया. सुरक्षा बलों को अपनी ओर आते देख वहां मौजूद संदिग्ध अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये. हालांकि, सुरक्षा कर्मियों ने मौके पर रखा करीब 175 किलोग्राम फेरो नायोबियम बरामद कर लिया.

4.5 लाख की सामग्री जब्त, बड़ा नुकसान टला

सुरक्षा विभाग की त्वरित कार्रवाई से कंपनी की कीमती सामग्री चोरी होने से बच गयी. बरामद फेरो नायोबियम की कीमत करीब 4.5 लाख रुपये आंकी गयी है. सुरक्षा टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में सामग्री को चोरी करने की योजना किसने बनायी थी और इसमें कितने लोग शामिल थे. फरार संदिग्धों की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटायी जा रही है.

पहले भी पकड़ा जा चुका है चोरी का सामान

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी टाटा स्टील से चोरी कर ले जाये जा रहे काफी मात्रा में सामान को सुरक्षा बलों ने बरामद किया था. लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए कंपनी प्रबंधन ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है. कंपनी परिसर के अलावा आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ायी गयी है. सुरक्षा विभाग की टीमें संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही हैं. अधिकारियों का प्रयास है कि चोरी की घटनाओं में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाये.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola