00 एमजीएम : गांजा-चिलम, गुटखा व खैनी के साथ अस्पताल में प्रवेश करते लोग पकड़ाये

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 12 Jun 2026 1:03 AM

विज्ञापन

डिमना स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गांजा-चिलम, गुटखा व खैनी के साथ इंट्री करते कई लोग पकड़ाये. दरअसल, अधीक्षक ने निर्देश दिया है कि नशा करने वाले किसी भी व्यक्ति को परिसर में प्रवेश न करने दिया जाये.

विज्ञापन

अधीक्षक के निर्देश पर होमगार्ड जवानों ने की अस्पताल आनेवाले लोगों की जांच जवानों ने चेतावनी दी कि दोबारा ऐसा करते पकड़े गये, तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी डिमना स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गांजा-चिलम, गुटखा व खैनी के साथ इंट्री करते कई लोग पकड़ाये. दरअसल, अधीक्षक ने निर्देश दिया है कि नशा करने वाले किसी भी व्यक्ति को परिसर में प्रवेश न करने दिया जाये. इसी के तहत गुरुवार सुबह 10:30 बजे अस्पताल आनेवाले लोगों की तलाशी ली जा रही थी. होमगार्ड एक-एक व्यक्ति की तलाशी ले रहे थे. इसी दौरान गांजा-चिलम लेकर अस्पताल में प्रवेश करने की कोशिश करते एक व्यक्ति पकड़ा गया. होमगार्ड जवानों ने लोगों के पास से मिले गांजा-चिलम, गुटखा, खैनी को जब्त कर लिया और चेतावनी दी कि दोबारा ऐसा करते पकड़े गये, तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी. स्ट्रेचर व बरामदे में मिले मरीज, अधीक्षक ने वार्ड में कराया शिफ्ट अधीक्षक डॉ बलराम झा ने गुरुवार सुबह 11 बजे अस्पताल की इमरजेंसी का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मरीजों को बेड के बजाय स्ट्रेचर और बरामदे में रखकर इलाज करने पर कड़ी नाराजगी जतायी. इमरजेंसी में 30 बेड की व्यवस्था है, लेकिन मरीजों की संख्या अधिक थी. अधीक्षक ने तुरंत वैसे मरीजों, जिनकी इलाज के बाद स्थिति में सुधार दिखी, उन्हें तुरंत वार्ड में शिफ्ट करने का निर्देश दिया. इसके बाद इमरजेंसी से कई मरीजों को वार्ड में शिफ्ट किया गया. अधीक्षक ने इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों को ड्यूटी अवधि में अपने स्थान पर रहने का भी निर्देश दिया. 21 मई से सेंट्रलाइज एसी बंद, 44 वाटर प्यूरीफायर भी खराब अस्पताल की सेंट्रलाइज एसी 21 मई से खराब है, जिससे गर्मी के कारण मरीज और स्टाफ बेहाल हैं. गुरुवार को इमरजेंसी में एसी खराब होने के कारण मरीज बेहाल हो गये, इसके बाद एसी ठीक कराने के लिए तकनीशियन को बुलाया गया. वहीं, अस्पताल में जल संकट भी गहरा गया है. वर्तमान में मानगो नगर निगम के टैंकरों के भरोसे अस्पताल की जलापूर्ति चल रही है. इसके अलावा अस्पताल में लगे 44 वाटर प्यूरीफायर खराब हो चुके हैं. नतीजतन, मरीजों को पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है. 13 में से 8 लिफ्ट खराब, मरीजों व परिजनों को हो रही परेशानी एमजीएम में लगे 13 में से 8 लिफ्ट खराब हैं. इमरजेंसी विभाग की लिफ्ट महीनों से बंद है. मात्र पांच लिफ्ट काम करने से मरीजों को लाने व ले जाने में परेशानी हो रही है. परिजनों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, अस्पताल के पास लिफ्ट ऑपरेटर नहीं होने के कारण होमगार्ड जवानों को लिफ्ट संचालन कार्य में लगाया गया है.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola