Jamshedpur News : ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध निर्माण की हो जांच : डॉ परितोष
Author Rajesh singh
Updated:
विज्ञापन

जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह ने ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में अवैध निर्माण और नक्शा विचलन के मामलों पर चिंता जतायी है.
विज्ञापन
इस मुद्दे को जिला परिषद की अगली बैठक में प्रमुखता से उठाने की कही बात
मांग पूरी न होने पर सड़क से सदन तक आंदोलन भी करने की कही बात
Jamshedpur News :
जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह ने ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में अवैध निर्माण और नक्शा विचलन के मामलों पर चिंता जतायी है. उन्होंने जमशेदपुर शहरी क्षेत्र के 5000 अवैध भवनों को लेकर झारखंड हाइकोर्ट द्वारा दिये गये सख्त निर्देशों का स्वागत करते हुए कहा कि इसी तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए. प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि बिल्डरों और कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से नियमों की अनदेखी कर बहुमंजिला भवन बनाये जा रहे हैं तथा बिना कंप्लीशन और ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट के फ्लैट व दुकानें बेची जा रही हैं. इससे खरीदारों की गाढ़ी कमाई जोखिम में पड़ सकती है. उन्होंने कहा कि यह मुद्दा जिला परिषद की अगली बैठक में उठाया जायेगा और पिछले वर्षों में बने अपार्टमेंट्स की जांच, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और बिना कंप्लीशन सर्टिफिकेट फ्लैट बिक्री पर रोक लगाने की मांग करेंगे. मांग पूरी नहीं होने पर सड़क से सदन तक आंदोलन करने की बात कही.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










