Jamshedpur News : मानगो : तालाब पाटकर सरकारी जमीन हड़पने की साजिश नाकाम, प्रशासन ने लगाया बोर्ड
Author Rajesh singh
Updated:
विज्ञापन
प्रशासन ने उक्त स्थल पर सरकारी जमीन का बोर्ड लगा दिया है. मानगो अंचल प्रशासन के अनुसार, पारडीह के खाता संख्या-908, प्लॉट संख्या-357 के तहत कुल 47 डिसमिल जमीन दर्ज है
विज्ञापन
उक्त स्थल पर अंचल प्रशासन की टीम ने लगाया सरकारी जमीन का बोर्ड
बिचौलियों और स्थानीय नेताओं की मिलीभगत से तालाब भरने का चल रहा था खेल
Jamshedpur News :
मानगो के एनएच-33 पारडीह के समीप समतानगर (केला बगान, परमेश्वर कॉलोनी) में तालाब और उसके आसपास की सरकारी जमीन पर अवैध रूप से मिट्टी गिराकर किये जा रहे अतिक्रमण के प्रयास को अंचल प्रशासन ने गुरुवार को विफल कर दिया. प्रशासन ने उक्त स्थल पर सरकारी जमीन का बोर्ड लगा दिया है. मानगो अंचल प्रशासन के अनुसार, पारडीह के खाता संख्या-908, प्लॉट संख्या-357 के तहत कुल 47 डिसमिल जमीन दर्ज है, जो वर्तमान में ”अनाबाद बिहार सरकार” (सरकारी भूमि) के रूप में अंकित है. बताया जाता है कि कुछ स्थानीय नेताओं और थाना के बिचौलियों की मिलीभगत से इस सरकारी तालाब और जमीन पर अतिक्रमण का खेल लंबे समय से चल रहा था.रैयती जमीन की आड़ में चल रहा था जमीन हड़पने का खेल
प्रशासनिक जांच में यह बात सामने आयी है कि उक्त तालाब से सटी हुई जमीन महतो परिवार की रैयती भूमि है. इसी की आड़ में तालाब को मिट्टी से भरकर सरकारी जमीन को बेचने की योजना थी. मामले की भनक लगते ही गुरुवार को मानगो अंचल प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की. गड़बड़ी की पुष्टि होने के बाद टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वहां सरकारी बोर्ड लगा दिया.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन