Jamshedpur News : दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता पर विशेष जोर, रात्रि सफाई और फॉगिंग शुरू

Updated at : 29 Sep 2025 12:11 AM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता पर विशेष जोर, रात्रि सफाई और फॉगिंग शुरू

Jamshedpur News : इस साल शहर में दुर्गा पूजा के दौरान स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर दिया जा रहा है.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

इस साल शहर में दुर्गा पूजा के दौरान स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर दिया जा रहा है. मानगो नगर निगम और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के संयुक्त प्रयासों से, पूजा पंडालों में कचरा प्रबंधन की विशेष व्यवस्था की गयी है. जिसका उद्देश्य शहर को साफ-सुथरा रखना और “स्वच्छता ही सेवा 2025 ” के लक्ष्य को प्राप्त करना है.

पूजन सामग्री उठाव के लिए विशेष वाहन की व्यवस्था

मानगो नगर निगम और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) की ओर से इस साल पहली बार पूजा के दौरान निकलने वाले फूल, पत्तियां और अन्य पूजन सामग्री को इकट्ठा करने के लिए विशेष वाहनों की व्यवस्था की गयी है. मानगो नगर निगम ने दो और जेएनएसी की ओर से 10 वाहन लगाये गये हैं, जो मंदिरों और पंडालों से प्रतिदिन पुष्प कचरा इकट्ठा कर रहे हैं.

बड़े पूजा पंडालों में गीले और सूखे कचरे के लिए अलग डस्टबिन

जेएनएसी और मानगो नगर निगम की ओर से पूजा पंडालों में बड़े डस्टबिन उपलब्ध कराये गये हैं. ये डस्टबिन शहर के बड़े विभिन्न पूजा कमेटियों को वितरित किये जा रहे हैं. ताकि गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग इकट्ठा किया जा सके. जेएनएसी की ओर से 50 पूजा पंडालों और मानगो निगम ने 20 जोड़ी ब्लू और ग्रीन डस्टबिन पंडालों के बीच वितरित किया है.

पूजा के दौरान रात्रि सफाई शुरू

नगर निकायों की ओर से इस साल पूजा पंडालों के आसपास रात्रि सफाई की नयी व्यवस्था की गयी है. रात में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है. ताकि भीड़ के बाद भी क्षेत्र स्वच्छ रहे. मानगो नगर निगम और जेएनएसी ने बड़े पूजा पंडालों को शामिल किया है. जहां रात्रि में ही साफ-सफाई की जा रही है. साथ ही ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव और फॉगिंग भी करायी जा रही है.

श्रद्धालुओं के बीच जागरुकता अभियान

जेएनएसी सह मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने बताया कि पूजा के दौरान पंडाल आने वाले श्रद्धालुओं को जागरूक करने के लिए पोस्टर और बैनर भी लगाये गये हैं. इसके अलावा पूजा कमेटियों के सहयोग से श्रद्धालुओं को यह संदेश दिया जा रहा है कि वे कूड़ा नहीं फैलाएं और प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं करें.

शिकायत के लिए नगर निकायों ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर

मानगो नगर निगम

हेल्प लाइन नंबर – 18008899518 (डोर-टू-डोर कचरा संग्रह)

व्हाट्सएप – 9942997831

जेएनएसी

हेल्प लाइन नंबर – – 91 657-2912514व्हाट्सएप नंबर – 91 79706 25111

वर्जन…

पूजा पंडाल से निकलने वाले पुष्प कचरे को वैज्ञानिक तरीके से खाद और अन्य पुनर्चक्रण योग्य संसाधनों में परिवर्तित करने से न केवल कचरा प्रबंधन का एक नया आयाम स्थापित होगा. बल्कि अपशिष्ट से धन कमाने का भी एक तरीका मिलेगा. साथ ही शहर को स्वच्छ रखने और प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिलेगी.

धनंजय पांडेय, सेवानिवृत्त स्वच्छता निरीक्षक, जमशेदपुर अक्षेस

गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करके निर्धारित वाहनों को सौंपा जाये, ताकि यह महाअभियान सफल हो सके. शहरवासियों से अभियान में सक्रिय रूप से सहयोग करने की अपील है. नागरिकों की सहभागिता और प्रशासन की सक्रियता से इस बार त्योहारों में स्वच्छ और सुंदर शहर का वातावरण सुनिश्चित होगा.

कृष्ण कुमार, उप नगर आयुक्त, जेएनएसी सह मानगो नगर निगमB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola