Jamshedpur News : सोमेश की जीत ही रामदास सोरेन को सच्ची श्रद्धांजलि होगी : एसएम हैदर

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 30 Sep 2025 12:04 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : झामुमो के पूर्व केंद्रीय सचिव एसएम हैदर ने सोमवार को स्व. रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन व परिजनों से घोड़ाबांधा स्थित आवास पर मुलाकात की.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

झामुमो के पूर्व केंद्रीय सचिव एसएम हैदर ने सोमवार को स्व. रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन व परिजनों से घोड़ाबांधा स्थित आवास पर मुलाकात की. उन्होंने कहा कि समाज के लोग पूरी तन्मयता के साथ घाटशिला उपचुनाव में झामुमो के संभावित प्रत्याशी सोमेश सोरेन की जीत को सुनिश्चित करेंगे.

एसएम हैदर ने बताया कि पिछले कुछ माह से वे शहर से बाहर थे, इस कारण वे रामदास सोरेन की अंत्येष्टि में नहीं शामिल हो सके थे. उन्होंने कहा कि बड़े अंतर से सोमेश की जीत ही असल मायने में पूर्व मंत्री रामदास सोरेन को सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola