Jamshedpur News : शैलेंद्र व सूर्य सिंह आग में घी डालने का काम नहीं करें : कृतिवास

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 30 Sep 2025 12:02 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : राष्ट्रीय सूड़ी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष कृतिवास मंडल ने पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो और पूर्व विधायक सूर्यसिंह बेसरा के उस बयान की निंदा की है

विज्ञापन

Jamshedpur News :

राष्ट्रीय सूड़ी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष कृतिवास मंडल ने पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो और पूर्व विधायक सूर्यसिंह बेसरा के उस बयान की निंदा की है, जिसमें उन्होंने कहा कि माझी-महतो ने मिलकर अलग झारखंड राज्य की लड़ाई लड़ी है. झारखंड अलग राज्य की लड़ाई कुम्हार, कमार, गोप, तेली, सुंडी, वैष्णव, तांती के साथ-साथ दलित और मुस्लिम समाज के लोगों ने भी लड़ी और शहादत तक दिया है. लेकिन पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो और पूर्व विधायक सूर्यसिंह बेसरा ने जानबूझकर अपमानित करने के लिए उनका नाम नहीं लिया.

उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो और सूर्यसिंह बेसरा आग में घी डालने का काम कर रहे हैं. इसे आदिवासी-मूलवासी समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो और पूर्व विधायक सूर्यसिंह बेसरा झारखंड के सम्मानित नेता हैं. झारखंडियों ने शैलेंद्र महतो को संसद और सूर्यसिंह बेसरा को विधानसभा भेजने का काम भी किया था. यदि वे मूलवासियों के बारे में दो शब्द नहीं बोल सकते हैं, तो कम से कम उनकी भावना के साथ खिलवाड़ तो नहीं करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola