Jamshedpur News : आदिवासी बचाओ जनाक्रोश महारैली नौ को, उपायुक्त कार्यालय पर होगा प्रदर्शन

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 01 Oct 2025 12:45 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

सीतारामडेरा स्थित आदिवासी भवन में आदिवासी पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था माझी परगना महाल, मानकी मुंडा संघ, अखिल भारतीय भूमिज समाज, आदिम मुंडा समाज, आदिम महली समाज, अखिल भारतीय खड़िया समाज तथा आदिवासियों के सामाजिक संगठनों ने बैठक की.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

सीतारामडेरा स्थित आदिवासी भवन में आदिवासी पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था माझी परगना महाल, मानकी मुंडा संघ, अखिल भारतीय भूमिज समाज, आदिम मुंडा समाज, आदिम महली समाज, अखिल भारतीय खड़िया समाज तथा आदिवासियों के सामाजिक संगठनों ने बैठक की. जिसमें नौ अक्तूबर को जोरदार तरीके से उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करने का फैसला किया गया. उक्त प्रदर्शन कुड़मी समाज द्वारा आदिवासी सूची में शामिल होने की मांग के खिलाफ किया जायेगा. विशाल आदिवासी बचाओ जनाक्रोश महारैली को सफल बनाने के लिए रणनीति बनायी गयी है. प्रचार-प्रसार सामग्री बनाने, कार्यक्रम स्थल पर पीने का पानी, फर्स्ट एड की उचित व्यवस्था करने, शहर से लेकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक जन जागरण अभियान चलाने पर गहन विचार-विमर्श किया गया.

बैठक का संचालन सुरा बिरुली एवं धन्यवाद ज्ञापन दुर्गा चरण मुर्मू ने किया. बैठक में माझी बाबा दीपक मुर्मू, डेमका सोय, दिनकर कच्छप, सीमा कच्छप, अशोक बिरुवा, सुनील हेंब्रम, मनोज मेलगंडी, रवि सवैंया, नंदलाल पातर, शुभंकर सिंह, युधिष्ठिर सिंह, राकेश उरांव समेत काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola