Jamshedpur News : मानगो : राशन दुकानदार की हालत में सुधार, केस दर्ज, दो हिरासत में

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 29 Sep 2025 11:54 PM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : मानगो जवाहरनगर रोड नंबर-13 डी में राशन दुकानदार अबू सन्ना उर्फ बब्बू को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में वसीम, शाहरुख, रौनक और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

मानगो जवाहरनगर रोड नंबर-13 डी में राशन दुकानदार अबू सन्ना उर्फ बब्बू को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में वसीम, शाहरुख, रौनक और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है. अबू सन्ना का इलाज चल रहा है, उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है. पुलिस ने छानबीन के दौरान एक खोखा और एक मिस फायर गोली बरामद की थी. पुलिस सूत्रों की मानें तो दो-तीन दागियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. हालांकि फायरिंग करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पायी है. इसको लेकर पुलिस टीम छापेमारी कर रही है. गौरतलब है कि रविवार शाम करीब पांच बजे बुलेट और बाइक पर सवार चार युवकों ने अबू सन्ना पर फायरिंग की थी. फायरिंग के बाद सभी आरोपी फरार हो गये थे. मानगो पुलिस ने बताया कि अब तक की जांच में फायरिंग का कारण रंगदारी बताया जा रहा है. हालांकि पुलिस और भी कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola