Jamshedpur News : दो करोड़ की रंगदारी के लिए प्रिंस खान गिरोह ने कारोबारी हरेराम सिंह के घर के पास चलवायी गोली

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 11 Oct 2025 1:14 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : भुइयांडीह निवासी व कारोबारी हरेराम सिंह के घर पर शुक्रवार की तड़के बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग की. घटना सुबह करीब पांच बजे की है.

विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व प्रिंस खान ने इंटरनेट कॉल पर मांगी थी रंगदारी

Jamshedpur News :

भुइयांडीह निवासी व कारोबारी हरेराम सिंह के घर पर शुक्रवार की तड़के बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग की. घटना सुबह करीब पांच बजे की है. फायरिंग करने के बाद हमलावर फरार हो गये. गोली चलने के बाद से कारोबारी हरेराम सिंह समेत उनके कर्मचारी भयभीत हैं. सूचना मिलने पर सीतारामडेरा थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की. सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को हमलावर की तस्वीर मिली है, लेकिन साफ नहीं है. सूत्रों के अनुसार करीब एक सप्ताह पूर्व धनबाद के गैंगस्टर प्रिंस खान ने इंटरनेट कॉल के माध्यम से हरेराम सिंह को फोन कर दो करोड़ रुपये रंगदारी की मांग की थी. जिसके बाद शुक्रवार की तड़के फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस इस मामले में जांच में जुटी है. इस संबंध में शुक्रवार की शाम हरेराम सिंह ने सीतारामडेरा थाना में फायरिंग की लिखित शिकायत की है. मालूम हो कि गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ 60 से 65 केस झारखंड के अलग-अलग जिला में दर्ज है. प्रिंस खान फिलहाल फरार है. उसके विदेश में होने की सूचना है.

स्थानीय गैंगस्टर की संलिप्तता की जांच कर रही पुलिस

पुलिस इस मामले में स्थानीय गैंगस्टर की संलिप्तता की जांच कर रही है. सूत्रों के अनुसार प्रिंस खान का गिरोह धनबाद में सक्रिय है. ऐसे में जमशेदपुर में रंगदारी और फायरिंग के लिए उसने स्थानीय अपराधी की सहायता ली होगी. पुलिस उक्त युवक की तलाश में जुटी है. इसके लिए जिला पुलिस ने धनबाद पुलिस से भी संपर्क किया है. पुलिस के अनुसार सभी बिंदु पर जांच की जा रही है.

वर्जन…

कारोबारी हरेराम सिंह के घर पर अपराधियों ने गोली चलायी है. कुछ दिनों पूर्व उन्हें रंगदारी भरा एक फोन भी आया था. इसकी जांच की जा रही है. हरेराम सिंह ने लिखित शिकायत की है. सभी बिंदु पर जांच की जा रही है.

पीयूष पांडेय, एसएसपी,जमशेदपुरB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola