Jamshedpur News : मानगो : चोरी की आठ मोटरसाइकिल के साथ पांच युवक गिरफ्तार

Updated at : 27 Sep 2025 1:19 AM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : मानगो : चोरी की आठ मोटरसाइकिल के साथ पांच युवक गिरफ्तार

Jamshedpur News : मानगो पुलिस ने चोरी की आठ मोटरसाइकिल के साथ पांच युवकों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

चोरी करने के बाद सरायकेला क्षेत्र में पांच से 15 हजार रुपये में बेच देते बाइक

Jamshedpur News :

मानगो पुलिस ने चोरी की आठ मोटरसाइकिल के साथ पांच युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों में मानगो आजादबस्ती रोड नंबर-1 निवासी आफताब अली, बिष्टुपुर नार्दन टाउन डी रोड निवासी जिलानी खान उर्फ जुम्मन, मानगो जवाहरनगर रोड नंबर-15 रोज रेसीडेंसी फ्लैट नंबर-8 निवासी सैयद मोसिन उर्फ विक्की, मानगो जवाहरनगर रोड नंबर-14 निवासी कादिर खान और कपाली रोड नंबर-15 निवासी मो. अयान उर्फ चोटी शामिल हैं. शुक्रवार को केस का उद्भेदन करते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने पत्रकारों को बताया कि गिरफ्तार पांचों युवकों के खिलाफ पूर्व से आपराधिक इतिहास है. पिछले दिनों समता नगर रोड नंबर एक से एक मोटरसाइकिल की चोरी हुई थी.

उक्त मामले में टीम गठित कर छापेमारी की गयी. जिसके बाद चोरी की सभी बाइक बरामद की गयी. मानगो जवाहरनगर रोड नंबर-14 से तीन, रोज रेसीडेंसी के पास से तीन और दो बाइक एनएच स्थित एक होटल के पास से बरामद की गयी है. ये लोग चोरी करने के बाद मोटरसाइकिल को सरायकेला क्षेत्र में पांच से 15 हजार रुपये में बेच देते थे. गिरफ्तार युवकों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola