Jsca b division: रूरल ग्रीन की टीम 17 रनों से जीती

Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 01 Jun 2026 8:49 PM

विज्ञापन

कीनन स्टेडियम में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन टी-20 लीग के एक मैच में रूरल ग्रीन की टीम ने जमशेदपुर ब्लूज को 17 रन से मात दी.

विज्ञापन

जमशेदपुर. कीनन स्टेडियम में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन टी-20 लीग के एक मैच में रूरल ग्रीन की टीम ने जमशेदपुर ब्लूज को 17 रन से मात दी. रूरल ग्रीन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 127 रन बनाए. तुषार ने 57 व रेमंड हपडगड़ा ने 48 रनों की पारी खेली. जमशेदपुर ब्लूज के इंद्रजीत गुप्ता ने तीन विकेट लिये. जवाब में जमशेदपुर ब्लूज की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 110 रन ही बना सकी. अलहान चंद्र मुर्मू ने 26 रनों की पारी खेली. रूरल ग्रीन के अनुभव कुमार चौधरी ने तीन विकेट लिये. रेमंड व निखिल महाली को दो-दो विकेट मिला. रेमंड को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola