Jsca b division: जीत के साथ हिना एलायड की टीम सेमीफाइनल में पहुंची
Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 01 Jun 2026 8:41 PM
जमशेदपुर. हिना एलायड की टीम टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेएससीए बी डिवीजन टी-20 लीग के सेमीफाइनल में पहुंच गयी है.
जमशेदपुर. हिना एलायड की टीम टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेएससीए बी डिवीजन टी-20 लीग के सेमीफाइनल में पहुंच गयी है. सोमवार को को-ऑपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में खेले गये जेएससीए टी-20 लीग के एक मैच में हिना एलायड की टीम ने लोयोला कोल्ट्स को आठ रन से हराया. हिना एलायड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 158 रन बनाए. तंजिल-उल-हक ने 60 व प्रिंस कुमार ने 48 रनों की पारी खेली. लोयोला की ओर से शाकिब ने दो विकेट लिये. जवाब में लोयोला कोल्ट्स की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 150 रन ही बना सकी. अमित कच्छप उर्फ जौंटी ने 70 व रमीश हैदर ने 31 रनों की पारी खेली. हिना एलायड के आयुष कुमार राज को तीन विकेट मिला. तंजिल-उल-हक प्लेयर ऑफ द मैच रहे. सेमीफाइनल मुकाबले आज जेएससीए बी डिवीजन टी-20 लीग के दोनों सेमीफाइनल मैच मंगलवार को खेले जायेंगे. पहला सेमीफाइनल मैच को-ऑपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में हिना एलायड व विकास क्रिकेट क्लब के बीच होगा. दूसरे सेमीफाइनल मैच कीनन स्टेडियम में नेशनल क्रिकेट क्लब व जमशेदपुर क्रिकेट क्लब के बीच होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










