जमशेदपुर : जुगसलाई में उधार के पैसे मांगने पर दो बदमाशों ने दुकानदार पर की फायरिंग

मौके पर पहुंची पुलिस
Jamshedpur News : जमशेदपुर के जुगसलाई में उधार के पैसे को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. बदमाशों ने दुकान में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ की और फायरिंग भी की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
निखिल सिन्हा की रिपोर्ट
Jamshedpur News : जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के एमपी रोड स्थित इम्तियाज जनरल स्टोर में रविवार रात दो बदमाशों ने दुकानदार के साथ मारपीट, तोड़फोड़ और फायरिंग की. घटना में दुकानदार बाल-बाल बच गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.
पैसा बकाया को लेकर विवाद
दुकानदार मोहम्मद इम्तियाज के अनुसार, 31 मई रविवार रात करीब 9 बजे अरमान पलटन और बच्चा राज उसकी दुकान पर पहुंचे. दोनों ने 122 रुपये का सामान खरीदा. सामान का बिल देने के दौरान इम्तियाज ने उनसे पूर्व की बकाया राशि भी मांग ली. उन्होंने बताया कि दोनों पर करीब पांच हजार रुपये का पुराना बकाया था.
बकाया मांगने पर मारपीट और दुकान में तोड़फोड़
बकाया रुपये मांगने पर दोनों आरोपी भड़क गए और दुकानदार के साथ मारपीट शुरू कर दी. आरोप है कि दोनों ने दुकान में तोड़फोड़ भी की.
जान से मारने की नीयत से फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी
कुछ देर बाद दोनों दोबारा दुकान पर पहुंचे और जान से मारने की नीयत से इम्तियाज पर दो राउंड फायरिंग कर दी. हालांकि गोली किसी को नहीं लगी और घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. सूचना मिलने पर जुगसलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
यह भी पढ़ें: HDFC और SBI कार्ड ब्लॉक होने का झांसा देकर उड़ाते थे पैसे, जामताड़ा से 3 साइबर अपराधी गिरफ्तारी
यह भी पढ़ें: बोकारो: पड़ोसियों के साथ खूनी संघर्ष मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, मारपीट में महिला की हो गई थी मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










