जमशेदपुर ब्लॉक ऑफिस में एक साल से नहीं फहराया जा रहा है तिरंगा, स्वतंत्रा दिवस से पहले मरम्मत की हुई मांग

Updated:
विज्ञापन

प्रांगण में बना 66 फीट तिरंगा झंडा का पोल | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय में तकनीकी खराबी के कारण एक साल से तिरंगा नहीं फहराया जा सका है. जनप्रतिनिधियों ने स्वतंत्रता दिवस से पहले इसे दुरुस्त करने की मांग की है.

विज्ञापन

जमशेदपुर ब्लॉक ऑफिस झारखंड का पहला ऐसा ब्लॉक ऑफिस है, जहां 66 फीट ऊंचे पोल पर 20 फीट लंबा और 13 फीट चौड़ा भव्य तिरंगा झंडा फहराया जाता है. लेकिन विगत एक वर्ष से समुचित देखरेख के अभाव में यह झंडा पोल की तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़ा है और रखरखाव न होने की वजह से पिछले गणतंत्र दिवस पर भी यहां तिरंगा नहीं फहराया जा सका था.

विज्ञापन

5 लाख की लागत से बना था यह झंडा पोल

आगामी स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए पंचायत समिति सदस्य रैना पूर्ति, किशोर कुमार सिंह, सतवीर सिंह बग्गे, रवि कुर्ली, दीपू सिंह और उपप्रमुख शिव कुमार हांसदा ने बीडीओ सुमित प्रकाश व अंचलाधिकारी मनोज कुमार से तकनीकी समस्या को दूर करने का आग्रह किया है. मालूम हो कि इस झंडा पोल का निर्माण मध्य हलुदबनी पंचायत की समिति सदस्य रैना पूर्ति की अनुशंसा पर 15वें वित्त आयोग की 5 लाख रुपये की राशि से कराया गया था.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola