बर्मामाइंस FCI गोदाम पर मजदूरों ने किया प्रदर्शन, गेट जाम

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
जमशेदपुर के बर्मामाइंस एफसीआइ गोदाम पर अनाज उठाव बंद होने के विरोध में मजदूरों ने गेट जाम कर प्रदर्शन किया. जानें क्या है पूरा मामला और मजदूरों की मांग.
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
बर्मामाइंस स्थित भारतीय खाद्य निगम (एफसीआइ) के मुख्य गोदाम पर शुक्रवार को मजदूरों ने प्रदर्शन किया. सरकार के नये आदेश के तहत करनडीह, बर्मामाइंस और साकची डिपो से अनाज का उठाव बंद किये जाने के विरोध में तीनों डिपो के 60 से अधिक मजदूरों ने एफसीआइ का मुख्य गेट जाम कर दिया. दर्जनों मजदूरों
दर्जनों मजदूरों पर आया रोजी-रोटी का संकट
जिससे गोदाम परिसर में वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप रहा. प्रदर्शनकारी मजदूरों का कहना है कि सरकार के नये नियम के मुताबिक अब अनाज का उठाव केवल एफसीआइ के मुख्य गोदाम से ही होगा. जबकि तीनों डिपो से उठाव पूरी तरह बंद कर दिया गया है. जिससे वर्षों से कार्यरत दर्जनों मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है.
प्रदर्शनकारी सनोज कुमार, भोला साह और दीपक कुमार ने कहा कि सरकार या तो पुरानी व्यवस्था बहाल करे या कोई ऐसा वैकल्पिक समाधान निकाले, जिससे उनकी आजीविका प्रभावित न हो. यदि तत्काल फैसले पर पुनर्विचार नहीं किया गया, तो शनिवार को भी आंदोलन जारी रहेगा और गोदाम में किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अशोक झा
अशोक कुमार झा प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनके पास 20 वर्षों से अधिक का एक लंबा, समृद्ध और विविधतापूर्ण अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










