कोर्ट पर CRPF जवानों का दम, बास्केटबॉल चैंपियन बनी ये टीम

Updated:
विज्ञापन

197वीं बटालियन को मिला चैंपियन का खिताब.

जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में तीन दिवसीय सीआरपीएफ वार्षिक बास्केटबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया. 197वीं बटालियन ने शानदार खेल दिखाते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम किया. इस प्रतियोगिता में कुल 79 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया.

विज्ञापन

जमशेदपुर : जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स शुक्रवार को सीआरपीएफ जवानों के जोश, जुनून और खेल भावना का गवाह बना. यहां आयोजित तीन दिवसीय सीआरपीएफ वार्षिक बास्केटबॉल प्रतियोगिता-2026 का शानदार समापन हुआ. फाइनल मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 197वीं बटालियन ने चैंपियन का खिताब अपने नाम किया, जबकि 134वीं बटालियन को उपविजेता से संतोष करना पड़ा.

आपके शहर में

विज्ञापन

79 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

झारखंड सेक्टर, सीआरपीएफ के खेलकूद कार्यक्रम 2026-27 के तहत दो सितंबर से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में राज्य में तैनात नौ बटालियनों और दो ग्रुप केंद्रों के कुल 79 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. तीन दिनों तक खिलाड़ियों ने कोर्ट पर दमखम दिखाया. अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए पूरा जोर लगाया.

197वीं बटालियन के खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

प्रतियोगिता में 197वीं बटालियन की टीम ने शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन किया. टीम ने मुकाबलों में बेहतर तालमेल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय देते हुए खिताब अपने नाम किया. 134वीं बटालियन की टीम ने भी पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया और उपविजेता का स्थान हासिल किया. समापन समारोह में मुख्य अतिथि ग्रुप केंद्र, जमशेदपुर के कमांडेंट पंकज सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया.

हार-जीत खेल का हिस्सा, मैदान में उतरे सभी जवान विजेता

खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कमांडेंट पंकज सिंह ने कहा - खेल के मैदान में हार और जीत स्वाभाविक है. लेकिन जो जवान पूरी ऊर्जा, अनुशासन और टीम भावना के साथ कोर्ट पर उतरे, वे सभी सच्चे विजेता हैं. उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा - खेल न केवल शारीरिक फिटनेस बढ़ाता है, बल्कि जवानों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को भी मजबूत करता है.

जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की टीम की सराहना

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के प्रबंधक सह अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल कोच डॉ हसन ईमाम, जो टाटा स्टील में एक्जिक्यूटिव, हेल्थ एंड वेलनेस हैं, और सहयोगी कोचों की भूमिका की भी सराहना की गयी. मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग के लिए सभी संबंधित लोगों के प्रति आभार जताया.

अधिकारी और जवान रहे मौजूद

समापन समारोह में सीएमओ डॉ मीना नवीन कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी नवीन कुमार, उप कमांडेंट नीरज कुमार, उप कमांडेंट पवन कुमार समेत ग्रुप केंद्र और रेंज कार्यालय के राजपत्रित अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में सीआरपीएफ जवान मौजूद रहे. तीन दिनों तक चले इस मुकाबले के समापन के साथ 197वीं बटालियन के नाम चैंपियन की ट्रॉफी रही. वहीं 134वीं बटालियन ने उपविजेता बनकर प्रतियोगिता में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करायी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola