NGT के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे बालू माफिया, अब इस रास्ते को बनाया अपना मुख्य रूट...
खेत में पलटा बालू लदा हाइवा.
चाकुलिया के श्यामसुंदरपुर थाना अंतर्गत श्यामसुंदरपुर-नयाग्राम मार्ग पर शुक्रवार सुबह अवैध बालू लदा हाइवा (जेएच05डीएल/2910) अनियंत्रित होकर पलट गया. हाइवा सीधे एक किसान के धान के खेत में जा गिरा, इससे फसल बर्बाद हो गयी.
चाकुलिया : पूरे देश में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की रोक लागू है. स्थानीय श्यामसुंदरपुर और चंदनपुर घाट की नीलामी भी नहीं हुई है. बावजूद बालू माफिया क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध कारोबार चला रहे हैं. पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए माफियाओं ने अब अपना रास्ता भी बदल लिया है. पहले गुड़ाबांधा, श्यामसुंदरपुर और चंदनपुर से बालू लादकर पिताजुड़ी के रास्ते नेशनल हाइवे पर ले जाया जाता था. चूंकि पिताजुड़ी चौक के पास ही श्यामसुंदरपुर थाना स्थित है, इसलिए अब माफियाओं ने श्यामसुंदरपुर से नयाग्राम वाले ग्रामीण रास्ते को अपना मुख्य रूट बना लिया है. इस रास्ते से बालू को नेशनल हाइवे पर पहुंचाकर पश्चिम बंगाल, जमशेदपुर, घाटशिला और जादूगोड़ा भेजा जा रहा है.
आपके शहर में
किसान के खेत में गिरा बालू लदा हाइवा, फसल बर्बाद
चाकुलिया के श्यामसुंदरपुर थाना अंतर्गत श्यामसुंदरपुर-नयाग्राम मार्ग पर शुक्रवार सुबह अवैध बालू लदा हाइवा (जेएच05डीएल/2910) अनियंत्रित होकर पलट गया. हाइवा सीधे एक किसान के धान के खेत में जा गिरा, इससे फसल बर्बाद हो गयी.
बारिश से पहले किया गया था स्टॉक
बालू माफियाओं ने बारिश से पहले ही श्यामसुंदरपुर और चंदनपुर क्षेत्र में दर्जनों स्थानों पर अवैध रूप से बालू का भारी स्टॉक कर लिया था. एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब के पदभार ग्रहण करने के बाद अवैध धंधेबाजों पर काफी हद तक लगाम लगी थी. एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अवैध गतिविधियों पर सख्त रोक लगाने के निर्देश दिए थे. इस सख्ती के बाद माफियाओं ने कुछ समय के लिए बड़े वाहनों को रोककर इक्के-दुक्के ट्रैक्टरों से बालू की ढुलाई शुरू की थी.
फिर सक्रिय हुए बालू माफिया
लेकिन, हाल के दिनों में माफिया एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं. पुलिस को चकमा देकर बड़े पैमाने पर ट्रैक्टरों और हाइवा के जरिए स्टॉक किए गए बालू को बाहर खपाने में जुट गए हैं. शुक्रवार सुबह हुआ यह हादसा इसी अवैध परिवहन का नतीजा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए