Janmashtami 2026: कहीं रात 12 बजे जन्मोत्सव तो कहीं दही-हांडी, जमशेदपुर के किस मंदिर में कब क्या होगा? देखें पूरी लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

जमशेदपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. शहर के प्रमुख कृष्ण मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई हैं, जिनमें मध्यरात्रि में जन्मोत्सव, अभिषेक और आरती शामिल हैं. इसके अलावा, कई स्थानों पर नंदोत्सव और दही-हांडी जैसे कार्यक्रम भी आयोजित होंगे

विज्ञापन

जमशेदपुर: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शहर के प्रमुख कृष्ण मंदिरों में तैयारियां पूरी हो गयी हैं. मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया है. जन्माष्टमी के मौके पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक, कथा, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे. कई मंदिरों में मध्यरात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ जन्मोत्सव और महाआरती होगी. वहीं, जन्माष्टमी के अगले दिन कई जगहों पर नंदोत्सव और दही-हांडी कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

श्रद्धालुओं को अलग-अलग मंदिरों में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी मिल सके, इसके लिए मंदिरवार कार्यक्रम इस प्रकार हैं.

इस्कॉन मंदिर, केबल टाउन

4 सितंबर को सुबह 7 बजे से भगवान श्रीकृष्ण का दर्शन शुरू होगा. दोपहर 1 बजे विभिन्न विद्यालयों के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी. शाम 4 बजे स्पिरिचुअल गेम का आयोजन होगा. शाम 6 बजे संध्या आरती और श्रीकृष्ण कथा होगी. शाम 7 बजे ड्रामा, पुरस्कार वितरण और नृत्य कार्यक्रम होंगे. रात 10 बजे विशेष कार्यक्रम होंगे. मध्यरात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव, महाभिषेक और छप्पन भोग का आयोजन होगा. इसके बाद प्रसाद का वितरण किया जायेगा.

5 सितंबर को शाम 5 बजे गौरा आरती और शाम 6 बजे नंदोत्सव का आयोजन होगा. इसके अलावा शील प्रभुपाद की व्यास पूजा का भी आयोजन किया जायेगा.

राधा गोपीनाथ मंदिर, मुखियाडांगा

4 सितंबर को सुबह 5 बजे मंगल आरती होगी. रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव और अभिषेक होगा.

5 सितंबर को सुबह 9 बजे कीर्तन, दोपहर 3 बजे दही-हांडी महोत्सव और शाम 5 बजे भागवत कथा का आयोजन होगा.

श्रीकृष्ण मंदिर, रिफ्यूजी कॉलोनी

4 सितंबर को सुबह 4 बजे प्रभातफेरी निकाली जायेगी. शाम 6 बजे नृत्य नाटिका और भजन संध्या होगी. रात 8 बजे से मध्यरात्रि 12 बजे तक भजन-प्रवचन और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन होगा.

9 सितंबर को लंगर और 15 सितंबर को पालकी यात्रा का आयोजन किया जायेगा.

कृष्णा बॉयज कमेटी, छोटा गोविंदपुर

कृष्णा बॉयज कमेटी की ओर से कुंवर सिंह स्टेडियम में सात दिवसीय मेले का आयोजन किया जायेगा.

4 सितंबर को शाम 7 बजे बच्चों के लिए लठमार मटकी फोड़ प्रतियोगिता होगी. रात 8 बजे से 12:30 बजे तक जन्माष्टमी पूजा होगी.

5 सितंबर को महिलाओं के लिए लठमार मटकी फोड़ प्रतियोगिता और शाम 7 बजे राधा बनो कृष्ण प्रतियोगिता आयोजित होगी.

7 सितंबर को शाम 7 बजे पुरुषों के लिए मटकी फोड़ प्रतियोगिता होगी. विजेता टीम को 51 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जायेगा.

नारायणी धाम, सोनारी

4 सितंबर की रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जायेगा. 5 सितंबर को शाम 7 बजे भजन संध्या का आयोजन होगा.

श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर, मानगो

4 सितंबर को सुबह 8 बजे श्रद्धालुओं द्वारा भगवान का पूजन किया जायेगा. रात 12 बजे आरती, जन्मोत्सव और प्रसाद वितरण होगा.

राधा गोविंद मंदिर, गरमनाला

4 सितंबर को सुबह 6 बजे से भगवान का दर्शन शुरू होगा. शाम 6 बजे भागवत कथा होगी. रात 11:30 बजे अभिषेक और भगवान का जन्मोत्सव मनाया जायेगा.

कृष्णा टेंपल, टेल्को

4 सितंबर को सुबह 7 बजे पूजा होगी. दोपहर 12 बजे भोग लगाया जायेगा. शाम 6:15 बजे संध्या आरती और शाम 6:30 बजे नृत्य कार्यक्रम होगा. रात 12 बजे महाभिषेकम और रात 1 बजे महाप्रसाद का वितरण किया जायेगा.

श्री राधा गोविंद मंदिर, छायानगर

4 सितंबर को सुबह 7 बजे कलश यात्रा निकाली जायेगी. पूर्वाह्न 11 बजे मूर्ति पूजा होगी. शाम 6 बजे संध्या आरती और कीर्तन का आयोजन होगा.

5 सितंबर को शाम 7 बजे होगी भजन संध्या

जन्माष्टमी को लेकर शहर के अलग-अलग कृष्ण मंदिरों में विशेष तैयारियां की गयी हैं. कहीं मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ अभिषेक और आरती होगी, तो कहीं अगले दिन दही-हांडी, नंदोत्सव, भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola