रक्षाबंधन पर राखी भेजने के लिए डाक विभाग की सेवाएं अपनाएं : सरयू राय
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
विधायक सरयू राय ने रक्षाबंधन के अवसर पर लोगों से राखी भेजने के लिए भारतीय डाक विभाग की विश्वसनीय और सुरक्षित सेवाओं का उपयोग करने की अपील की है.
प्रमुख संवाददाता, जमशेदपुर
भारतीय डाक विभाग के सिंहभूम मंडल के विशेष रक्षाबंधन अभियान के तहत विभाग की एक टीम ने शुक्रवार को जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान विधायक ने रक्षाबंधन के सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से डाक विभाग की सेवाओं का अधिकाधिक उपयोग करने की अपील की.
सरयू राय ने कहा
सरयू राय ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट स्नेह और रक्षा के संकल्प का पावन पर्व है. उन्होंने कहा कि पहले घरों में ही राखियां बनायी जाती थीं, लेकिन अब बाजार पर निर्भरता बढ़ गयी है. ऐसे में दूर-दराज रहने वाले परिजनों तक समय पर और सुरक्षित राखी पहुंचाने में भारतीय डाक विभाग की भूमिका सराहनीय है.
उन्होंने कहा कि डाक विभाग वर्षों से लोगों के सुख-दुख के संदेशों का भरोसेमंद माध्यम रहा है. उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से डाक विभाग की जनोपयोगी सेवाओं से जुड़ने और रक्षाबंधन पर राखी भेजने के लिए डाक विभाग की विश्वसनीय सेवाओं का उपयोग करने की अपील की.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए