गोलमुरी : कारोबारी के घर फायरिंग के आरोपी को मिली जमानत
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
जमशेदपुर के गोलमुरी में कारोबारी राजकुमार साहू के घर फायरिंग करने के आरोपी बलराम सिंह को कोर्ट से जमानत मिल गई है. जानिए पूरा मामला.
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
गोलमुरी थाना अंतर्गत नामदा बस्ती लाइन नंबर-4 निवासी कारोबारी राजकुमार साहू के घर के बाहर फायरिंग के मामले में आरोपी बलराम सिंह को प्रथम न्यायिक दंडादिकारी विश्वनाथ उरांव की कोर्ट से जमानत मिल गयी.
बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता गौरव पाठक ने कोर्ट में पैरवी की है. मालूम हो कि पिछले दिनों रंगदारी के लिये कारोबारी राजकुमार साहू के घर के बाहर फायरिंग की घटना घटी थी. इस मामले में पुलिस ने बलराम सिंह समेत उसके साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










