Jharkhand swimming: पूर्वी सिंहभूम की टीम दोनों वर्गों में बनी चैंपियन

Updated:
विज्ञापन

पूर्वी सिंहभूम जिला स्विमिंग एसोसिएशन की ओर से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सोमवार को आयोजित 15वीं झारखंड स्टेट सीनियर स्विमिंग चैंपियनशिप संपन्न हो गया.

विज्ञापन

15वीं झारखंड स्टेट सीनियर स्विमिंग चैंपियनशिप संपन्न जमशेदपुर की रिचा साहू व दीपांशु बने सर्वश्रेष्ठ तैराक जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला स्विमिंग एसोसिएशन की ओर से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सोमवार को आयोजित 15वीं झारखंड स्टेट सीनियर स्विमिंग चैंपियनशिप संपन्न हो गया. इस प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम जिले के तैराकों का दबदबा रहा. पूर्वी सिंहभूम की पुरुष व महिला दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया. पूर्वी सिंहभूम की बालक टीम कुल 184 अंकों के साथ शीर्ष पर रही. वहीं, रांची की टीम 63 अंक के साथ उपविजेता बनी. महिला वर्ग में ईस्ट सिंहभूम की टीम ने 123 अंक के साथ विजेता व रांची की टीम 48 अंक के साथ उपविजेता रही. पुरुष वर्ग में जमशेदपुर के दीपांशु सिंह (35अंक) व महिला वर्ग में रिचा साहू (28 अंक) सर्वश्रेष्ठ तैराक रहे. प्रतियोगिता के प्रदर्शन पर झारखंड टीम का चयन किया जायेगा, जो सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी. सीनियर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन 18 जून से अहमदाबाद में किया जायेगा. प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील कॉरपोरेट कम्युनिकेशन के प्रमुख वरुण बजाज, टाटा स्टील खेल के प्रमुख मुकुल विनायक चौधरी, झारखंड तैराकी संघ की अध्यक्ष बरखा सिन्हा, सचिव उपेंद्र तिवारी, शैलेंद्र तिवारी, के प्रभाकर राव, पूर्व अंतरराष्ट्रीय तैराक रामबालक सिंह, फिरोज खान व अन्य लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola