Jamshedpur News : आज मानगो के 12 मुहल्लों और कदमा के रामजनम नगर में आठ घंटे गुल रहेगी बिजली
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : मानगो के 12 मुहल्लों में और कदमा के रामजनम नगर में आठ घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
केबुल शिफ्टिंग, केबुल खींचने, डीटीआर मीटर लगाने का काम मंगलवार को किया जायेगा. इस कारण मानगो के 12 मुहल्लों में और कदमा के रामजनम नगर में आठ घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इसमें मानगो संकोसाई रोड नंबर-5, एक नंबर रोड, केदार बगान, केंचुकोचा, रामनगर, हयातनगर, डिमना बस्ती के अलावा बालिगुमा भारत पेट्रोल के समीप, दयाल अपार्टमेंट, डोमिनोज पिज्जा के समीप छह ट्रांसफॉर्मर सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक बंद रहेगा. इसी तरह कदमा के रामजनमनगर में सुबह साढ़े नौ से लेकर शाम साढ़े पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. यह जानकारी मानगो विद्युत सब डिवीजन-1 के विद्युत एसडीओ अंबर तुषार कच्छप ने दी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










