Jamshedpur News : गोलमुरी उत्कल समाज की टीम बनी विजेता
Published by :RAJESH SINGH
Published at :27 Feb 2026 12:45 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : टेल्को स्थित हाई स्कूल गोपबंधु विद्यापीठ में अंतर विद्यालय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया.
विज्ञापन
टेल्को : हाई स्कूल गोपबंधु विद्यापीठ में अंतर विद्यालय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
Jamshedpur News :
टेल्को स्थित हाई स्कूल गोपबंधु विद्यापीठ में अंतर विद्यालय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में शहर के कुल 8 विद्यालयों के 32 प्रतिभागियों ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य संजीव कुमार तिवारी, उप-प्राचार्य मंजू कुमारी एवं अन्य अतिथि शिक्षकों ने संयुक्त रूप से महान वैज्ञानिक सीवी रमन की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया. प्रतियोगिता के अंत में सफल प्रतिभागियों को मेडल, पुरस्कार एवं मेरिट सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया.प्रतियोगिता के परिणाम
प्रथम : गोलमुरी उत्कल समाज (दिव्या रंजन जेना और लीनाश्री पटनायक).द्वितीय : उर्दू हाई स्कूल (कायनात जैस्मिना और आमना तबस्सुम).
तृतीय : हिंदुस्तान मित्र मंडल (अंजलि प्रजापति और अंश कुमार).प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




