Jsca b division league young boys win : हिमांशु सिंह की घातक गेंदबाजी, यंग ब्वॉयज 91 रन से जीता
Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 14 Apr 2026 7:25 PM
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
टेल्को ग्राउंड में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में यंग ब्वॉयज की टीम ने हिना एलायड को 91 रन से हराया.
जमशेदपुर. टेल्को ग्राउंड में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में यंग ब्वॉयज की टीम ने हिना एलायड को 91 रन से हराया. यंग ब्वॉयज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 44.1 ओवर में दस विकेट पर 227 रन बनाए. हिमांशु सिंह ने 58 व हुसैन अली ने 49 रनों की पारी खेली. हिना एलायड के रिशांत व आदित्य प्रसाद ने तीन-तीन विकेट लिये. जवाब में हिना एलायड की टीम 28.4 ओवर में 137 रन पर ढेर हो गयी. मो शाहिद अंसारी ने 44 व राजीव रंजन यादव ने 41 रनों की पारी खेली. यंग ब्वॉयज के हिमांशु सिंह ने 4 ओवर में 19 रन देकर पांच विकेट लिये. हुसैन अली को दो विकेट मिले. हिमांशु सिंह प्लेयर ऑफ द मैच बने.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










