नीट परीक्षा को लेकर गोपालगंज प्रशासन अलर्ट, डीएम ने की तैयारियों की समीक्षा

नीट परीक्षा को लेकर समीक्षा बैठक में डीएम के साथ केंद्राधीक्षक व अन्य
Gopalganj News : गोपालगंज में नीट परीक्षा को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक, परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश
गोपालगंज से विकास दुबे की रिपोर्ट
Gopalganj News : गोपालगंज जिले में 21 जून को होने वाली नीट परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संचालन को लेकर बुधवार को डीएम पवन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में समीक्षा बैठक आयोजित हुई. बैठक में परीक्षा से संबंधित प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई. डीएम ने परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अभ्यर्थियों को सुगम और सुरक्षित परीक्षा वातावरण उपलब्ध कराने तथा परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें. परीक्षा में किसी तरह की कोताही नहीं चलेगी. जिले में सात केंद्रों पर नीट की परीक्षा होनी है. जिसमें 3906 परीक्षार्थी शामिल होंगे. उनकों रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड से एडमिट कार्ड को देखकर नि:शुल्क उसके केंद्रों तक पहुंचाने का इंतजाम किया जायेगा.
एसएस गर्ल्स प्लस टू स्कूल सहित छह स्कूलों में नीट परीक्षा केंद्र बनाए गए
नीट की परीक्षा के लिए प्रशासन की ओर से एसएस गर्ल्स प्लस टू स्कूल में दो ग्रूप ए व बी को सेंटर बनाया गया है. साथ ही एमएम उर्दू प्लस टू स्कूल तुरकाहां, डीएवी प्लस टू स्कूल गोपालगंज, इब्राहिम मेमोरियल हाइ स्कूल सासामुसा, मुखी राम प्लस टू स्कूल थावे, केंद्रीय विद्यालय गोपालगंज को केंद्र बनाया गया है. जहां छात्रों की विशेष निगरानी के बीच परीक्षा होगी.
परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण पर विशेष फोकस
डीएम ने परीक्षा केंद्रों के आसपास असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने, भीड़ नियंत्रण तथा अफवाहों पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए. साथ ही सभी केंद्राधीक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों को परीक्षा संचालन से संबंधित दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने को कहा गया. बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने परीक्षा की तैयारियों से संबंधित अद्यतन जानकारी डीएम को दी और सफल संचालन के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की.
भ्रामक सूचनाओं से बचने की अपील
डीएम ने सभी अधिकारियों को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया. जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों से भी अपील की है कि वे परीक्षा से संबंधित निर्धारित नियमों और निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें. जिला प्रशासन द्वारा नीट परीक्षा 2026 के शांतिपूर्ण और सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं.
पेयजल, बिजली और चिकित्सा सुविधा को लेकर प्रशासन अलर्ट
बैठक में परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, यातायात प्रबंधन, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा सुविधा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई.डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दिन किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई कठिनाई न हो.
Also Read : गोपालगंज में शिक्षक नियुक्ति की पड़ताल, बीईओ को मिला निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










