गोपालगंज पुलिस को बड़ी सफलता, 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Author Manish Raj|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपालगंज पुलिस ने ₹25 हजार के इनामी बदमाश प्रेमचंद्र महतो उर्फ टमाटर को गिरफ्तार कर लिया है. यह बदमाश कई आपराधिक मामलों में पिछले एक साल से फरार चल रहा था. पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन

गोपालगंज: जिले के बैकुंठपुर, महम्मदपुर और सिधवलिया थाना क्षेत्रों में दर्ज करीब आधा दर्जन आपराधिक मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की गिरफ्तारी डीआईओ (DIO) टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की.

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाश की पहचान महम्मदपुर थाना क्षेत्र निवासी प्रेमचंद्र महतो उर्फ टमाटर के रूप में हुई है. उसके खिलाफ लूटपाट समेत विभिन्न थानों में करीब आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह पिछले लगभग एक वर्ष से फरार चल रहा था.

एक वर्ष से था फरार, घोषित था इनाम

पुलिस ने बताया कि लगातार गिरफ्तारी से बचने के कारण गोपालगंज पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था. गुप्त सूचना मिलने के बाद डीआईओ टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ में जुटी पुलिस

गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है. उसके अन्य आपराधिक गतिविधियों, फरारी के दौरान ठिकानों तथा संभावित सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए ऐसे अभियानों में तेजी लाई जाएगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन