Jfc 18 team: छुट्टियों के बाद जेएफसी अंडर-18 टीम की ट्रेनिंग शुरू
Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 03 Jun 2026 8:02 PM
जमशेदपुर. छुट्टियों के बाद एक बार फिर से जेएफसी अंडर-18 टीम की ट्रेनिंग बुधवार से शुरू हुई.
जमशेदपुर. छुट्टियों के बाद एक बार फिर से जेएफसी अंडर-18 टीम की ट्रेनिंग बुधवार से शुरू हुई. पिछले सीजन एआइएफएफ यूथ लीग के नॉकआउट दौर तक पहुंचने वाली जेएफसी की अंडर-18 टीम के मुख्य कोच कैजाद अंबापार्दीवाला ने कहा कि हमारे खिलाड़ी छोटे से ब्रेक के बाद एक बार फिर से मैदान पर लौट आये हैं. हम आने वाले सीजन में पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि हम ऑफ-सीजन के बाद पहले हफ्ते में फिटनेस और कंडीशनिंग को प्राथमिकता देंगे. इसके बाद टेक्निकल और टैक्टिकल काम शुरू किया जाएगा. क्लब का मकसद साफ है, पिछले सीजन के मोमेंटम को बनाए रखना. हमारा फोकस झारखंड और भारत के लिए फुटबॉलरों की अगली पीढ़ी को डेवलप करना है. पिछले सीजन में जेएफसी की अंडर-14, अंडर-16 व अंडर-18 टीम ने शानदार प्रदर्शन किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










