Jamshedpur news. चक्रधरपुर रेल मंडल ने मुर्गा महादेव रोड स्टेशन पर पांच डिग्री कर्व से हटाया खतरनाक क्रॉस ओवर
Published by : PRADIP CHANDRA KESHAV Updated At : 03 Jun 2026 7:47 PM
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
रेलवे ट्रैक की सुरक्षा बढ़ी : 23 मार्च को ट्रेन डिरेलमेंट की घटना के बाद चक्रधरपुर के डीआरएम ने लिया था मामले को गंभीरता से
Jamshedpur news.
दक्षिण पूर्व रेलवे (एसइआर) के चक्रधरपुर रेल मंडल ने ट्रेन परिचालन को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मुर्गा महादेव रोड स्टेशन पर मौजूद पांच डिग्री कर्व (घुमाव) वाले पुराने क्रॉस ओवर (36 एबी) को पूरी तरह से हटा दिया गया है. अब इसके स्थान पर सीधे ट्रैक पर 20 जून 2026 तक नया क्रॉस ओवर तैयार किया जायेगा. मुर्गा महादेव रोड स्टेशन के अप और डाउन मेन लाइन के बीच स्थित यह 36 एबी क्रॉस ओवर डीपीएस-जेआरएलआइ मेजर सेक्शन में तीव्र घुमाव पर था. बीते 23 मार्च 2026 को यहां एक ट्रेन के पटरी से उतरने (डिरेलमेंट) की घटना हुई थी. इस हादसे के बाद चक्रधरपुर के डीआरएम ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत इस क्रॉस ओवर को वहां से हटाने और इसे 418 मीटर दूर सीधे ट्रैक पर शिफ्ट करने का निर्णय लिया था.तीन घंटे के ब्लॉक में इंजीनियरिंग टीम ने पूरा किया काम
इस अहम बदलाव को अंजाम देने के लिए रेलवे की इंजीनियरिंग और एसएंडटी टीम ने मिलकर तीन घंटे का कंबाइंड ब्लॉक लिया. इसके तहत 30 मई 2026 को प्वाइंट नंबर 36 बी और 1 व 2 जून 2026 को प्वाइंट नंबर 36 ए को सफलतापूर्वक डिस्मेंटल (तोड़ कर हटाना) कर दिया गया. इस जटिल कार्य को पूरी सटीकता के साथ संपन्न किया गया.
सीधे ट्रैक पर बनेगा नया क्रॉस ओवर
पुराने घुमावदार क्रॉस ओवर को हटाने के बाद अब नया क्रॉस ओवर पुरानी जगह से लगभग 418 मीटर की दूरी पर बिल्कुल सीधे ट्रैक पर स्थापित किया जायेगा. इस नये क्रॉस ओवर को शुरू करने का लक्ष्य 20 जून तय किया गया है. इस इंफ्रास्ट्रक्चर बदलाव से घुमावदार ट्रैक से जुड़े सभी जोखिम खत्म हो जायेगे. सीधे ट्रैक की वजह से ट्रेनों की गति बढ़ेगी. समयबद्धता में सुधार होगा और लंबे समय तक ट्रैक की मजबूती व विश्वसनीयता बनी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










