ज्वेलरी दुकान में चोरी करने वाले दो चोरों को पुलिस ने इस तरह किया गिरफ्तार...
जानकारी देते सिटी एसपी व गिरफ्तार चोर.
बागबेड़ा थाना क्षेत्र के एक ज्वेलर्स दुकान से हुई लाखों की चांदी की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है. बरामदगी के साथ ही मामले का पर्दाफाश हुआ है.
जमशेदपुर : बागबेड़ा थानांतर्गत लाल बिल्डिंग के पास स्थित ज्वेलर्स दुकान में हुई चोरी मामले का बागबेड़ा पुलिस ने उद्धभेदन कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों का नाम गोपीनाथ मुंडा उर्फ बुलेट और श्रीमंतो गोप हैं. गोपीनाथ मुंडा बागबेड़ा और श्रीमंतो कोवाली का रहने वाला है. दोनों के पास से पुलिस ने करीब 1.5 किलो चांदी के आभूषण बरामद किए हैं. उक्त जानकारी सिटी एसपी ललित मीना ने एसएसपी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन कर दी.
आपके शहर में
सीसीटीवी फुटेज से चोरों की हुई पहचान
सोमवार को एसएसपी कार्यालय के सभागार में जानकारी देते हुए सिटी एसपी ने बताया कि दो दिन पूर्व ही ज्वेलर्स दुकान का ताला तोड़ कर अज्ञात चोर ने चांदी के गहने की चोरी कर ली थी. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की. इस दौरान पुलिस टीम ने टेक्निकल टीम की मदद ली और पहले गोपीनाथ मुंडा को बागबेड़ा थाना क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया. उसके बाद पुलिस ने उसके निशानदेही पर छापेमारी कर श्रीमंतो को गिरफ्तार किया. उसके बाद पुलिस ने दोनों के पास से चोरी की गई चांदी के गहने बरामद किया. पुलिस ने बताया कि पुलिस को चोरी का सीसीटीवी फुटेज बरामद हुआ था. इसी के आधार पर चोरों की पहचान कर दोनों को गिरफ्तार किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए