पूजा करने पहुंची महिला के गले से इस तरह की 5 लाख की चेन की चोरी...
प्रतीकात्मक तस्वीर.
जमशेदपुर में सावन के आखिरी सोमवार को एक महिला के साथ हुई चौंकाने वाली घटना. भूतनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंची महिला के गले से लाखों की सोने की चेन पार हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
जमशेदपुर : सोनारी थानांतर्गत भूतनाथ मंदिर परिसर में सावन के आखिरी सोमवार के मौके पर पूजा करने पहुंची आदित्यपुर निवासी रीना चौधरी के गले से सोने की चेन चोरी हो गई. चोरी हुई चेन की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है. चोरी की जानकारी मिलने के बाद उसने पहले मौके पर ही चेन की खोजबीन की. उसके बाद जब चेन के बारे में कोई सुराग नहीं मिली तो उसने इसकी जानकारी सोनारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.
आपके शहर में
सोनारी खाटू श्याम मंदिर से रेकी कर रहे थे चोर
घटना के संबंध में रीना चौधरी ने बताया कि वह सोमवार को कुछ महिलाओं के साथ सोनारी खाटू श्याम मंदिर पूजा करने गई थी. इसके बाद वह सोनारी भूतनाथ मंदिर में पूजा करने आई थी. उन्होंने शक जाहिर करते हुए बताया - खाटू श्याम मंदिर से ही तीन महिलाएं और तीन पुरुष उनकी रेकी कर रहे थे. जब वह पूजा करने के लिए भूतनाथ मंदिर में गई तो भीड़ का फायदा उठाकर उनके गले से सोने की चेन चोरी कर ली गई.
पुलिस ने खंगाला सीसीटीवी फुटेज
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति फुटेज में दिखाई दिया है. इसके बाद सोनारी पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस संदिग्ध युवक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए