पैसों के अभाव में घायल बच्ची का ऑपरेशन टला, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती घायल बच्ची.

पटमदा निवासी अनिल टुडू की 12 वर्षीय बेटी लक्ष्मी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई है. आर्थिक तंगी के कारण उसके ऑपरेशन को टालना पड़ा है. परिवार ने मदद की गुहार लगाई है.

विज्ञापन

पटमदा : पटमदा बाजार निवासी अनिल टुडू की 12 वर्षीय बेटी लक्ष्मी टुडू सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई है. बेहतर इलाज के लिए परिजनों ने उसे रविवार देर रात टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने बच्ची के दोनों पैरों के ऑपरेशन की सलाह दी है. इसके लिए करीब डेढ़ लाख रुपये की तत्काल आवश्यकता बताई गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

अब तक करीब एक लाख की हुई है व्यवस्था

परिजनों के अनुसार अब तक करीब एक लाख रुपये की व्यवस्था हो पाई है. इसमें वाहन मालिक की ओर से 66 हजार रुपये व शेष राशि सगे-संबंधियों एवं अन्य लोगों के सहयोग से जुटाई गई है. लेकिन, अभी भी करीब 50 हजार रुपये की कमी के कारण सोमवार को प्रस्तावित ऑपरेशन टालना पड़ा. इससे बच्ची के परिजन बेहद चिंतित हैं. आर्थिक सहायता की उम्मीद लगाए बैठे हैं.

पिकअप वैन को थाना प्रभारी ने जब्त किया

बताया गया कि दुर्घटना में शामिल पिकअप वैन को पटमदा थाना प्रभारी ने जब्त कर लिया है. घटना के बाद से लक्ष्मी के इलाज और ऑपरेशन के लिए परिजन लगातार आर्थिक सहायता जुटाने में लगे हुए हैं. परिजनों ने समाज के सक्षम लोगों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं प्रशासन से आगे आकर बच्ची के इलाज में सहयोग करने की अपील की है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola