मारपीट छुड़ाने गई पुलिस से उलझे तीन युवक, हथियार छीनने का किया प्रयास, फिर...

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर.

जमशेदपुर में नशे की हालत में तीन युवकों ने पुलिस से हाथापाई की और सरकारी हथियार छीनने की कोशिश की. घटना के बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

जमशेदपुर : जुगसलाई थानांतर्गत रेलवे फाटक के पास मारपीट छुड़ाने गई पुलिस बल के साथ तीन युवक उलझ गए. तीनों युवक पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करने लगे. हथियार छिनने का भी प्रयास किया. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. तीनों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने तीनों को सोमवार को जेल भेज दिया. जेल जाने वालों में गोलपहाड़ी निवासी गौरव कुमार साव, साकची जेल चौक निवासी सचिन सिंह और उलीडीह निवासी विकास धान शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस

इस मामले में जुगसलाई थाना के एएसआई गोपाल पांडेय के बयान पर तीनों आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने और सरकारी हथियार छीनने के प्रयास का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है. घटना रविवार शाम की है.

नशे की हालत में थे तीनों युवक

मिली जानकारी के अनुसार जुगसलाई रेलवे फाटक के पास टेंपो चालक का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. इसके बाद उन दोनों के बीच मारपीट होने लगी. सूचना पर जुगसलाई पुलिस फौरन मौके पर पहुंची. विवाद के बारे में जानकारी लेने और विवाद को समाप्त कराने का प्रयास किया, तो तीनों युवक मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से ही उलझ गए. तीनों पुलिसकर्मियों को ही धक्का देने लगे. नशे की हालत में मौजूद तीनों युवकों ने पुलिस से मारपीट करना शुरू कर दिया. उसके बाद उन युवकों ने पुलिसकर्मियों के पास मौजूद सरकारी हथियार छीनने का भी प्रयास किया. इसके बाद पुलिस टीम ने तीनों युवकों को पकड़ लिया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola