Jamshedpur News. राममनोहर लोहिया नेत्रालय में 68 लोगों ने किया रक्तदान

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

इस माह छोटे-छोटे रक्तदान शिविर बड़ी संख्या में किये जायेंगे

विज्ञापन

Jamshedpur News.

गर्मी के दिनों में रक्त की कमी को देखते हुए बुधवार को बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का उद्घाटन पूर्व जिला परिषद सदस्य व समाजसेवी किशोर यादव, रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के निदेशक विशाल कुमार सिंह, रेड क्रॉस के वरीय सदस्य राकेश मिश्र व वार्ड सदस्य धर्मेन्द्र चौहान ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान बागबेड़ा एवं आसपास के क्षेत्र के 68 युवाओं ने रक्तदान किया.

इस दौरान जिला परिषद सदस्य डॉ कविता परमार, समाजसेवी संजय सिंह, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, जमशेदपुर ब्लड सेंटर की वरीय चिकित्सक डॉ रीता सिंह, आशुतोष पारीक, राजेश मोहन प्रसाद, समीर दत्ता, श्याम कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने कहा कि इस माह छोटे-छोटे रक्तदान शिविर बड़ी संख्या में किये जायेंगे, साथ ही 8 जून, 14 जून, 28 जून को रेड क्रॉस भवन में रक्तदान शिविर के आयोजन के साथ ही 25 जून को एसडीएसएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस में बृहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola