महज दो महीने में इस सीरियल का होगा पैकअप, TRP रेस में फिसड्डी

Updated:
विज्ञापन
star-plus-tara-show-off-air-trp-failure-update

स्टार प्लस सीरियल तारा

Tara Serial Off Air: स्टार प्लस का नया शो ‘तारा’ टीआरपी की रेस में लगातार पिछड़ता जा रहा है. शो की स्थिति ऐसी हो गयी है कि यह जल्द बंद होने जा रहा है. महज दो महीने में शो का सफर खत्म हो जाएगा. जानिए आखिर क्यों हुआ ऐसा?

विज्ञापन

Tara Serial Off Air: टीवी इंडस्ट्री में हिट और फ्लॉप का खेल बहुत तेजी से बदलता है. कभी जो शो बड़े दावे के साथ शुरू होते हैं, वो अचानक बंद होने की कगार पर भी पहुंच जाते हैं. ऐसा ही कुछ हुआ ‘तारा’ के साथ, जिसने शुरू होते ही विदाई की खबरों से सबको चौंका दिया है. तारा का प्रीमियर 10 मार्च को हुआ था और मेकर्स को उम्मीद थी कि यह शो दर्शकों को खूब पसंद आएगा. लेकिन टीआरपी की रेस में यह शो शुरुआत से ही पिछड़ता नजर आया. हालात ऐसे हो गए कि इसे बचाने के लिए नए-नए प्रयोग करने पड़े, मगर कोई भी दांव काम नहीं आया.

शो कमजोर पड़ने पर लाया जाता है लीप

खबरों के मुताबिक, अब यह शो 25 मई को ऑफ-एयर होने जा रहा है. यानी महज दो महीने के भीतर ही इसका सफर खत्म हो जाएगा. शुरुआत में प्लान था कि इसे जून तक चलाया जाए, लेकिन लगातार गिरती रेटिंग्स ने चैनल को जल्द फैसला लेने पर मजबूर कर दिया. टीवी की दुनिया में जब कोई शो कमजोर पड़ने लगता है, तो मेकर्स ‘लीप’ का सहारा लेते हैं. तारा में भी 3 साल का लीप लाया गया, ताकि कहानी में नया ट्विस्ट आ सके और दर्शक दोबारा जुड़ें. लेकिन ये कोशिश भी नाकाम रही और टीआरपी में कोई खास सुधार नहीं हुआ.

बदलाव और नए ट्रैक लाने की पूरी कोशिश

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स ने कहानी में बदलाव और नए ट्रैक लाने की पूरी कोशिश की, लेकिन दर्शकों का दिल जीतने में असफल रहे. अब यह शो उन प्रोजेक्ट्स की लिस्ट में शामिल हो गया है, जो कम टीआरपी के चलते समय से पहले ही बंद हो जाते हैं.

यह भी पढे़ं: जानिए कब आएगी रणबीर-आलिया की ब्रह्मास्त्र 2? प्रोड्यूसर ने दिया बड़ा हिंट

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola