CSK की जीत से मुंबई को नुकसान, KKR का बुरा हाल, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल

Published by :Aditya Kumar Varshney
Published at :15 Apr 2026 12:23 AM (IST)
विज्ञापन
IPL 2026 Points Table CSK vs KKR

विकेट लेने के बाद जश्न मनाते हुए सीएसके के खिलाड़ी, Pic- ANI

IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 के 22वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता को 32 रन से हरा दिया है. इस जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव हुआ है. चेन्नई 9वें से छलांग लगाकर 8वें नंबर पर आ गई है, जबकि मुंबई इंडियंस को नुकसान हुआ है. राजस्थान की टीम टॉप पर बरकरार है.

विज्ञापन

IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 22वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 32 रन से हरा दिया है. इस मैच के बाद आईपीएल पॉइंट्स टेबल में बड़े बदलाव हुए हैं. चेन्नई की टीम ने अपनी स्थिति सुधारी है तो वहीं दूसरी टीमों को इसका नुकसान हुआ है. राजस्थान रॉयल्स की टीम अब भी पहले नंबर पर अपनी जगह बनाए हुए है. 

चेन्नई की आठवें स्थान पर छलांग 

कोलकाता को हराने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को दो अंक मिले. इस जीत से पहले चेन्नई की टीम पॉइंट्स टेबल में नौवें नंबर पर थी. अब टीम छलांग लगाकर आठवें नंबर पर आ गई है. चेन्नई ने अब तक कुल पांच मैच खेले हैं. इनमे से टीम को दो मुकाबलों में जीत मिली है और तीन में हार का सामना करना पड़ा है. चेन्नई के पास अब चार अंक हो गए हैं और उनका नेट रन रेट -0.846 है.

मुंबई इंडियंस को उठाना पड़ा नुकसान 

चेन्नई के ऊपर जाने का सीधा असर मुंबई इंडियंस की रैंकिंग पर पड़ा है. मुंबई इंडियंस की टीम अब एक पायदान नीचे गिर गई है. वह आठवें से नौवें स्थान पर पहुंच गई है. मुंबई ने इस सीजन में चार मैच खेले हैं जिनमे उसे केवल एक बार जीत मिली है. टीम के पास बस दो अंक हैं और नेट रन रेट -0.772 है. मुंबई के लिए आने वाले मैच बहुत अहम होने वाले हैं.

IPL 2026 का पॉइंट्स टेबल (मैच 22 के बाद)

स्थानटीममैचजीतहारनो रिजल्टअंकनेट रन रेट
1राजस्थान रॉयल्स (RR)54108+0.889
2पंजाब किंग्स (PBKS)43017+0.720
3रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)43106+1.148
4सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)52304+0.576
5दिल्ली कैपिटल्स (DC)42204+0.322
6गुजरात टाइटंस (GT)42204-0.029
7लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)42204-0.427
8चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)52304-0.846
9मुंबई इंडियंस (MI)41302-0.772
10कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)50411-1.383

KKR टेबल में सबसे नीचे 

कोलकाता का निराशाजनक खेल इस मैच में भी जारी रहा. 32 रन से मैच हारने के बाद टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे यानी 10वें नंबर पर बनी हुई है. कोलकाता ने इस सीजन में पांच मैच खेले हैं लेकिन उसे एक भी जीत नहीं मिली है. चार मैचों में टीम को हार मिली और एक मैच बिना किसी परिणाम के खत्म हुआ. कोलकाता का नेट रन रेट -1.383 है और उसके पास केवल एक अंक है.

राजस्थान रॉयल्स का दबदबा कायम 

टेबल में सबसे ऊपर राजस्थान रॉयल्स की टीम का राज है. राजस्थान ने अपने पांच में से चार मैच जीते हैं और एक में उसे हार मिली है. टीम 8 अंकों और +0.889 के नेट रन रेट के साथ टॉप पर है. दूसरे नंबर पर पंजाब किंग्स की टीम 7 अंकों के साथ मौजूद है. इसके बाद तीसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नाम आता है जिसके पास 6 अंक हैं.

ये भी पढ़ें-

नूर अहमद की फिरकी में उलझी केकेआर, 7 गेंदों में पलट दिया पूरा मैच

आयुष म्हात्रे ने वैभव अरोरा को लगातार मारे 3 चौके, फिर गेंदबाज कुछ ऐसे लिया बदला

CSK vs KKR: चेन्नई की लगातार दूसरी सुपर जीत, केकेआर को 32 रन से हराया

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola