ePaper

Jamshedpur News : खासमहल मतगणना केंद्र के बाहर प्रत्याशियों के टेंट में शॉर्ट सर्किट से अफरा-तफरी

Updated at : 27 Feb 2026 12:59 AM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : खासमहल मतगणना केंद्र के बाहर प्रत्याशियों के टेंट में शॉर्ट सर्किट से अफरा-तफरी

Jamshedpur News : खासमहल अंचल कार्यालय परिसर स्थित मतगणना केंद्र के बाहर गुरुवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गयी. जब निगरानी के लिए लगाये गये टीवी स्क्रीन का एक कैमरा अचानक बंद हो गया.

विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कुर्सी से मारकर जल रहे तार को किया अलग

अग्निशामक यंत्र व दमकल की व्यवस्था नहीं होने पर उठे सवाल

Jamshedpur News :

खासमहल अंचल कार्यालय परिसर स्थित मतगणना केंद्र के बाहर गुरुवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गयी. जब निगरानी के लिए लगाये गये टीवी स्क्रीन का एक कैमरा अचानक बंद हो गया. कैमरा बंद होते ही भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी के समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया और प्रशासन की पारदर्शिता पर सवाल उठाये. इसी बीच एलसीडी स्क्रीन से जुड़े एक कैमरे के तार में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और चिंगारियां निकलने लगीं. तार से चिंगारी निकलते देख मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं में भगदड़ मच गयी. हालांकि, वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने सूझबूझ का परिचय दिया. बिना डरे टेबल और प्लास्टिक की कुर्सियों की मदद से जलते हुए तार को मारकर अलग किया. जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गयी.

प्रशासनिक मुस्तैदी पर उठे सवाल

घटना के बाद काफी देर तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा. समर्थकों का आरोप है कि जिला प्रशासन ने सुरक्षा और तकनीकी व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम नहीं किये थे. मतगणना केंद्र के बाहर विभिन्न प्रत्याशियों द्वारा चार से पांच टेंट लगाये गये हैं. जहां भारी भीड़ जुटी है. इसके बावजूद वहां न तो आग बुझाने के यंत्र (अग्निशामक यंत्र) रखे गये हैं और न ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी तैनात की गयी है.

प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने का दावा किया है और माहौल सामान्य बताया जा रहा है. लेकिन सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर लोगों में भारी रोष है.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola