झारखंड राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने प्रणव झा को बनाया उम्मीदवार, JMM-BJP के फैसले पर टिकी नजरें

Updated:
विज्ञापन
Jharkhand Rajya Sabha Election

प्रणव झा का फाइल फोटो

Jharkhand Rajya Sabha Election: झारखंड में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने एआईसीसी सचिव और राष्ट्रीय अध्यक्ष के करीबी प्रणव झा को अपना उम्मीदवार बनाया है. 56 विधायकों के समर्थन के साथ आंकड़ों के लिहाज से इंडिया गठबंधन दोनों सीटें जीतने के लिए मजबूत स्थिति में दिख रहा है.

विज्ञापन

Jharkhand Rajya Sabha Election, रांची: झारखंड में दो सीटों के लिए होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सचिव और राष्ट्रीय अध्यक्ष के करीबी माने जाने वाले प्रणव झा को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ये सूची जारी कर की है. कांग्रेस की इस घोषणा के बाद अब सबकी नजरें भारतीय जनता पार्टी (BJP) और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के फैसलों पर टिकी हैं, जिन्होंने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं.

विधानसभा का अंकगणित: इंडिया गठबंधन बेहद मजबूत

मौजूदा संख्या बल के लिहाज से इंडिया (INDIA) गठबंधन का पलड़ा बेहद भारी नजर आ रहा है. दोनों सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए गठबंधन के पास पर्याप्त आंकड़े मौजूद हैं. 81 सदस्यीय विधानसभा में गठबंधन और दलों की स्थिति इस प्रकार है:

  • इंडिया गठबंधन (कुल 56): इसमें झामुमो के पास 34, कांग्रेस के पास 16, राजद के पास 4 और भाकपा माले के पास 2 सीटें हैं.
  • एनडीए गठबंधन (कुल 24): इसमें भाजपा के पास 21, जबकि आजसू, जदयू और लोजपा के पास 1-1 सीट है.
  • 1 सीट झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के अध्यक्ष जयराम महतो के पास है.

Also Read: Koderma: तिलैया पुलिस ने चोरी के मामले का किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

दिलचस्प हुआ मुकाबला, NDA की रणनीति पर टिकी नजरें

आंकड़ों के इस साफ गणित के कारण इंडिया गठबंधन दोनों सीटों पर अपनी मजबूत दावेदारी मानकर चल रहा है. प्रणव झा के नाम के एलान के बाद अब एनडीए खेमे की जवाबी रणनीति और उम्मीदवारों की घोषणा का इंतजार है, जिससे यह मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है.

Also Read: AIIMS देवघर का बड़ा तोहफा, अत्याधुनिक मैमोग्राफी मशीन से अब स्तन कैंसर की जांच और बायोप्सी होगी आसान

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola