AIIMS देवघर का बड़ा तोहफा, अत्याधुनिक मैमोग्राफी मशीन से अब स्तन कैंसर की जांच और बायोप्सी होगी आसान

Updated:
विज्ञापन

उदघाटन करते एम्स के कार्यकारी निदेशक डॉ नितिन एम गंगने

AIIMS Deoghar News: एम्स देवघर में अत्याधुनिक डिजिटल मैमोग्राफी प्रणाली का उद्घाटन किया गया है. 3D टोमोसिंथेसिस और स्टीरियोटैक्टिक बायोप्सी जैसी तकनीकों से लैस यह मशीन संताल परगना की महिलाओं के लिए स्तन कैंसर की सटीक और सस्ती जांच सुनिश्चित करेगी. अब मरीजों को बड़े शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.

विज्ञापन

देवघर से संजीत मंडल की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

AIIMS Deoghar News, देवघर: एम्स देवघर के रेडियोडायग्नोसिस विभाग में गुरुवार को स्तन कैंसर की जांच के लिए अत्याधुनिक डिजिटल मैमोग्राफी प्रणाली (एलेंजर्स एमएएम वीनस प्लस) का उद्घाटन किया गया. संस्थान के कार्यकारी निदेशक डॉ. नितिन एम. गंगने ने इसका शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि यह नई सुविधा क्षेत्र की महिलाओं के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है, जिससे स्तन कैंसर की प्रारंभिक पहचान और सटीक इलाज आसान हो जाएगा.

थ्री-डी तकनीक से मिलेगी स्पष्ट रिपोर्ट

इस नई मशीन में कई अत्याधुनिक तकनीकें शामिल हैं, जो जांच को पहले से अधिक सटीक बनाती हैं.

  • 3D डिजिटल ब्रेस्ट टोमोसिंथेसिस (DBT): यह स्तन ऊतकों की बेहद स्पष्ट और विस्तृत तस्वीरें प्रदान करती है.
  • ड्यूल-एनर्जी कॉन्ट्रास्ट एन्हांस्ड मैमोग्राफी (CEM): इससे संदिग्ध कैंसर कोशिकाओं की पहचान में सटीकता आती है.
  • स्टीरियोटैक्टिक ब्रेस्ट बायोप्सी: अब स्तन में मौजूद छोटी से छोटी गांठ या असामान्यता की जांच के लिए बड़े ऑपरेशन की जरूरत नहीं होगी. इस तकनीक के जरिए बिना चीरा-फाड़ के ही संदिग्ध ऊतकों का नमूना लिया जा सकेगा.

Also Read: Gumla: भारत माला सड़क पर बवाल, मुआवजे के लिए फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, रणक्षेत्र बना निर्माण स्थल

संताल परगना की महिलाओं को बड़ी राहत

इस सुविधा के शुरू होने से देवघर सहित पूरे संताल परगना क्षेत्र के मरीजों को अब उन्नत जांच के लिए दिल्ली, कोलकाता या अन्य महानगरों का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा. इससे मरीजों के समय और पैसे दोनों की भारी बचत होगी और महिलाओं में नियमित स्तन कैंसर स्क्रीनिंग के प्रति जागरूकता बढ़ेगी. उद्घाटन समारोह में मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. राजेश कुमार, अधीक्षण अभियंता देवानंद झा, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमरदीप कुमार समेत अन्य वरिष्ठ डॉक्टर और विभागीय कर्मचारी उपस्थित थे.

Also Read: सीबीएसई 12वीं के अंकों की दोबारा होगी जांच, रांची में बनाए गए चार विशेष मूल्यांकन केंद्र

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola