शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं, शिक्षा में सुधार का संकल्प दोहराया
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की फाइल फोटो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए AI और नई तकनीक का उपयोग किया जाएगा.
Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर देश के पूर्व राष्ट्रपति, महान दार्शनिक एवं भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन करते हुए सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं एवं जोहार दिया.
आपके शहर में
शिक्षा में एआई और नई तकनीक से होंगे सुधार
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि झारखंड में शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए हर स्तर पर कमियों को दूर कर प्रभावी ढंग से सुधार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि समय के साथ शिक्षा पद्धति भी बदल रही है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और नई तकनीक शिक्षण को और अधिक सहज, प्रभावी तथा विद्यार्थियों की जरूरतों के अनुरूप बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है.
">, . -
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) September 5, 2026
, , pic.twitter.com/2F4NDPgBhD
ये भी पढ़ें: को-ऑप्शन : दो महिला वकीलों का नाम तय, बार काउंसिल ने चीफ जस्टिस को भेजा
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर
हेमंत सोरेन ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार का संकल्प है कि आधुनिक तकनीक के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाए और नई पीढ़ी अपने मूल्यों व जड़ों से जुड़ी रहे. उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए जोहार कहा.
ये भी पढ़ें: झारखंड नियुक्ति प्रक्रिया में नया बवाल, संदेह के घेरे में चयनित 33 महिला पर्यवेक्षिकाओं की डिग्री
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए