रांची में मनाया गया संत मदर तेरेसा का पर्व, फादर प्रफुल्ल ने बताया प्रेम और सेवा का संदेश

Updated:
विज्ञापन

मदर तेरेसा | Prabhat Khabar Network

रांची में कैथोलिक समुदाय ने मदर तेरेसा का पर्व मनाया। फादर प्रफुल्ल बड़ा ने उनके जीवन से प्रेम, करुणा और निस्वार्थ सेवा का संदेश दिया।

विज्ञापन

प्रवीण मुंडा की रिपोर्ट रांची : कैथोलिक विश्वासी शुक्रवार को कोलकाता की संत मदर तेरेसा का पर्व मना रहे हैं. इस अवसर पर संत अलबर्ट्स कॉलेज के फादर प्रफुल्ल बड़ा ने अपने दैनिक प्रवचन में मदर तेरेसा के जीवन और उनके संदेश का महत्व बताया.

आपके शहर में

विज्ञापन

फादर प्रफुल्ल बड़ा ने कहा कि संत मदर तेरेसा ने अपना पूरा जीवन गरीबों, अनाथों और मरणासन्न लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया. उनका जीवन हमें सिखाता है कि प्रेम और दया दुनिया के किसी भी नियम से ऊपर है.

नियमों से ज्यादा जरूरी है मानवता

फादर प्रफुल्ल बड़ा ने सुसमाचार का उल्लेख करते हुए कहा कि फरीसी धार्मिक नियमों और रीति-रिवाजों का कड़ाई से पालन करते थे. वे खुद को धर्मी मानते थे और दूसरों की कमियां निकालते थे. उन्होंने बताया कि सुसमाचार के अनुसार जब यीशु के शिष्य विश्राम के दिन गेहूं के खेत से होकर जा रहे थे, तो उन्होंने गेहूं की बालियां तोड़कर खाईं. फरीसियों ने यह नहीं देखा कि शिष्य भूखे थे, बल्कि उन्होंने उन पर धार्मिक नियम तोड़ने का आरोप लगाया.

प्रेम, करुणा और निस्वार्थ सेवा का रास्ता

फादर प्रफुल्ल ने कहा कि कई बार हम भी फरीसियों की तरह व्यवहार करते हैं. हम दूसरों की गलतियों पर बिना पूरी बात समझे आरोप लगाने लगते हैं. ऐसे में मदर तेरेसा का जीवन हमें दूसरों की कमियां निकालने के बजाय प्रेम, करुणा और निस्वार्थ सेवा का रास्ता अपनाने की प्रेरणा देता है.

ये भी पढ़ें: JSSC महिला पर्यवेक्षिका परीक्षा में 33 डिग्रियों पर उठे सवाल, जांच कमेटी ने राधा गोविंद विवि के रिकॉर्ड पर जताया संदेह

असहायों की सेवा कर रही मिशनरीज ऑफ चैरिटी

रांची में संत मदर तेरेसा की संस्था मिशनरीज ऑफ चैरिटी की कई शाखाएं हैं. यहां संस्था की धर्मबहनें कुष्ठ रोगियों, गरीबों और असहाय लोगों की सेवा कर रही हैं. मदर तेरेसा के पर्व के अवसर पर उनके सेवा और समर्पण के जीवन को याद करते हुए लोगों से जरूरतमंदों की मदद करने और मानवता की सेवा के लिए आगे आने का संदेश दिया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola