देवघर: छत्तीसगढ़ का टॉप-10 वांटेड मनीष मंडल गिरफ्तार, सर्राफा कारोबारी की हत्या कर हुआ था फरार

Published by : Sameer Oraon Updated At : 04 Jun 2026 11:05 PM

विज्ञापन

देवघर से छत्तीसगढ़ के टॉप-10 वांटेड अपराधी मनीष मंडल गिरफ्तार, Pic Credit- AI, Only For Symbolism

Deoghar Crime News: बिहार एसटीएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर देवघर के जसीडीह से छत्तीसगढ़ के टॉप-10 वांटेड अपराधी मनीष मंडल उर्फ नागमणि को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने 26 मई को पेंड्रा के सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी की हत्या कर सोना-चांदी लूट लिया था. पुलिस ने उसके पास से 50 ग्राम सोना और 1 किलो चांदी बरामद की है.

विज्ञापन

देवघर से आशीष कुंदन की रिपोर्ट

Deoghar Crime News, देवघर: बिहार एसटीएफ (STF) और छत्तीसगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़े अंतर्राज्यीय ऑपरेशन में बड़ी सफलता हासिल की है. टीम ने छत्तीसगढ़ के पेंड्रा के चर्चित सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी उर्फ पप्पू हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी का मनीष मंडल उर्फ नागमणि है और वह टॉप-10 वांछित अपराधियों में शामिल है. उसकी गिरफ्तारी देवघर से हुई है. पुलिस ने उसके पास से लूट के सोने-चांदी के जेवरात भी बरामद किए हैं.

देवघर के जसीडीह में छिपा था शातिर अपराधी

बांका जिले के विजयनगर थाना क्षेत्र का मूल निवासी मनीष मंडल देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र में नाम बदलकर छिपा हुआ था. वह जसीडीह के रामचंद्रपुर मोड़ के समीप एक पेट्रोल पंप के सामने ऑटो पार्ट्स दुकान के ऊपर अपने गांव के ही एक युवक के साथ किराए का कमरा लेकर रह रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर जसीडीह थाना पुलिस के सहयोग से बिहार एसटीएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने वहां छापेमारी कर उसे दबोच लिया.

लूट के 50 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी के जेवरात बरामद

गिरफ्तार अपराधी मनीष मंडल के पास से पुलिस ने छत्तीसगढ़ में लूटे गए आभूषण बरामद किए हैं, जिसमें 50 ग्राम सोना और एक किलो चांदी के जेवरात शामिल हैं.

Also Read: झारखंड राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने प्रणव झा को बनाया उम्मीदवार, JMM-BJP के फैसले पर टिकी नजरें

क्या है पेंड्रा का प्रदीप सोनी हत्याकांड?

बीते 26 मई को छत्तीसगढ़ के पेंड्रा (गौरेला थाना क्षेत्र) के रहने वाले सर्राफा व्यवसायी प्रदीप सोनी उर्फ पप्पू की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी थी. हत्या के बाद अपराधी जेवरातों से भरा थैला लूटकर फरार हो गए थे. इस सनसनीखेज वारदात को लेकर पेंड्रा थाने में कांड संख्या-163/26 दर्ज किया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार एसटीएफ ने संयुक्त जांच शुरू की, जिसका नतीजा इस गिरफ्तारी के रूप में सामने आया.

बिहार-छत्तीसगढ़ में दर्ज हैं कई संगीन मामले

मनीष मंडल छत्तीसगढ़ पुलिस की टॉप-10 वांटेड सूची में शामिल है. उसके खिलाफ बिहार और छत्तीसगढ़ के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के चार से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं. पुलिस का मानना है कि इस गिरफ्तारी से बिहार-झारखंड-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर सक्रिय अंतर्राज्यीय लूट-हत्या गिरोह को बहुत बड़ा झटका लगा है.

अन्य अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी

इस कांड में शामिल गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं. हालांकि, देवघर स्थानीय पुलिस के अधिकारी फिलहाल आधिकारिक तौर पर इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं.

Also Read: Koderma: तिलैया पुलिस ने चोरी के मामले का किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन