Jfc players: जेएफसी के सनन, अल्बिनो व निखिल को भारतीय टीम से आया बुलावा

जमशेदपुर. ताजिकिस्तान व भारतीय सीनियर फुटबॉल टीम के बीच दुशांबे में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मैच खेला जायेगा.
जमशेदपुर. ताजिकिस्तान व भारतीय सीनियर फुटबॉल टीम के बीच दुशांबे में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मैच खेला जायेगा. इस मैच के लिए जेएफसी के युवा मिडफील्डर निखिल बारला, मो सनन व गोलकीपर अल्बिनो गोम्स को भारतीय टीम से बुलावा आया है. तीनों खिलाड़ी इस मुकाबले के लिए ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे पहुंच गये है. भारतीय टीम पांच जून व नौ जून को दो फ्रेंडली मैच खेलेगी. इस मैच से भारतीय टीम सैफ कप की तैयारी को पुख्ता करेगी. भारतीय टीम के मुख्य कोच खालिद जमील ने जेएफसी के तीनों खिलाड़ी के हालिया प्रदर्शन से बहुत प्रभावित है. तीनों खिलाड़ियों को लंदन में हुए यूनिटी कप के लिए भारतीय टीम में भी जगह दी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










